श्री सर्वेश्वरी समूह ने जरूरतमंदों में बांटा कम्बल
https://husainijnp.blogspot.com/2015/12/blog-post_678.html
अघोराचार्य बाबा कीनाराम मठ पर हुआ कार्यक्रम
जौनपुर। आध्यात्मिक व सामाजिक संस्था श्री सर्वेश्वरी समूह की जौनपुर शाखा के तत्वावधान में क्षेत्र के हरिहरपुर गांव स्थित अघोराचार्य बाबा कीनाराम मठ पर कम्बल वितरण किया गया जहां 228 विकलांग, असहाय व निर्धनों को कम्बल वितरित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री सर्वेश्वरी समूह मुख्य शाखा पड़ाव वाराणसी से आये मघइया बाबा ने विकलांग महिला को कम्बल देकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। तत्पश्चात समूह के सदस्यों ने आस-पास गांव से जुटे निर्धन व असहाय लोगों को कम्बल वितरित किया। इसके पहले मुख्य अतिथि ने अघोराचार्य बाबा कीनाराम, अघोरेश्वर महाप्रभु अवधूत भगवान राम, गुरूपद बाबा संभव राम के चित्र पर मार्ल्यापण करके आरती किया। तत्पश्चात् उन्होंने कहा कि दीन-दुखियों की सेवा ही सबसे बड़ी पूजा व धर्म है। अघोरेश्वर महाप्रभु ने इसी उद्देश्य से श्री सर्वेश्वरी समूह की स्थापना की थी और मानव सेवा के लिये 19 सूत्रीय कार्यक्रम निर्धारित किये थे। मुख्य शाखा वाराणसी के प्रचार मंत्री पारसनाथ ने समूह के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुये लोगों को जरूरतमंद की मदद हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर डा. अरविन्द सिंह, तेज बहादुर सिंह, ओम प्रकाश सिंह, ओम प्रकाश सिंह, प्रमोद जायसवाल, गिरीश सिंह, राना सिंह, संजय सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। अन्त में मठ के पुजारी राजू बाबा ने सभी आगन्तुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

