पंचायत परिणाम के नतीजे आते ही कही ख़ुशी कही गम का माहौल
https://husainijnp.blogspot.com/2015/12/blog-post_739.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। पंचायत सामान्य निर्वाचन के अन्तर्गत ग्राम प्रधान और सदस्य ग्राम पंचायत का परिणाम आते ही प्रत्याशियों के चेहरों पर खुशी नजर आ रही थी। सुबह 7 बजे से मतगणना के दौरान प्रत्याशी अपने प्रस्तावकों और समर्थकों के साथ मतगणना स्थल पर पूरी मुस्तैदी से परिणामों पर नजर जमायें हुये थे। शीत लहर के बीच शुरु हुई मतगणना में लोग मतगणना स्थल पर जमे रहे। जैसे-जैसे परिणाम आते गये वैसे-वैसे विजयी प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ खुशियां बांटते नजर आ रहे थे। वहीं पराजित होने वाले प्रत्याशियों के चेहरों पर निराशा की झलक साफ नजर आ रही थी। मतदान के बाद से ही हार जीत की गणित लोग लगाने थे। प्रत्याशियों के घरो पर जमावड़ा लग रहा था। इन सब गणित के बावजूद भी जब प्रत्याशियों को हार का सामना करना पड़ा तो उन्हे काफी निराशा हुई। यह निराशा प्रत्याशियों के समर्थकों पर भी साफ नजर आ रही थी। ग्राम पंचायत के चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने भी पूरी तरह से सभी तंत्र मंत्र के साथ मतगणना करायी।
जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र व एसपी अब्दुल हमीद के प्रयासों का ही परिणाम है कि पंचायत चुनाव के परिणामों के दौरान किसी प्रकार की कोई हिलाहवाली नही दिखी। डीएम व एसपी लगभग सभी विकास खण्डो चल रही ग्राम पंचायत की मतगणना का जायजा लेते रहे। उन्होने मतदान केन्द्रों पर तैनात सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया। इस दौरा सभी तहसीलों के उपजिलाधिकारी , सेक्टर मजिस्टेªट भी मतदान केन्द्रों पर जाकर मौके का निरीक्षण कर रहे थे।
