राजेन्द्र ने किया शासकीय कर्तव्यों का निर्वाहन
https://husainijnp.blogspot.com/2015/12/blog-post_75.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। कलेक्ट्रेट बाराबंकी के वरिष्ठ सहायक राजेन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव के सेवानिवृत्त होने पर कलेक्ट्रेट परिसर में उनके सम्मान में प्रशासनिक अधिकारी कलेक्ट्रेट की अध्यक्षता में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने प्रमुख रूप से वरिष्ठ कर्मचारी शिवशंकर तिवारी, जमाल दिलशाद, गुरूसहाय निगम ने राजेन्द्र श्रीवास्तव को अत्यन्त परिश्रमी एवं व्यवहार कुशल बताते हुये कहा कि उन्होने पूरी निष्ठा और संवेदनशीलता के साथ अपने शासकीय कर्तव्यों का निर्वहन किया। राजेन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव ने अपने सम्बोधन में कर्मचारियों से कहा कि पत्रावलियां समय से और नियमों को ध्यान में रखते हुए तैयार की जानी चाहिए, जिससे भविष्य में उन्हें कभी प्रतिकूल स्थिति का सामना न करना पड़े। विदाई समारोह का संचालन कलेक्ट्रेट कर्मी महेन्द्र प्रताप द्वारा किया गया।

