यात्रियों को ठण्ड से बचाव के लिये पालिका ने खोला रैन बसेरा
https://husainijnp.blogspot.com/2015/12/blog-post_796.html
जौनपुर। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष दिनेश टण्डन द्वारा वर्तमान में शीतलहर को देखते हुये निर्बल/यात्रियों को ठण्ड से बचाव हेतु पालिका की ओर से रेलवे स्टेशन पर ‘रैन बसेरा’ की व्यवस्था की गयी जहां पर्याप्त संख्या में रजाई, गद्दा, विद्युत प्रकाश की व्यवस्था के साथ अलाव जलाने की भी व्यवस्था की गयी है। इसके अलावा रोडवेज परिसर में यात्रियों को ठण्ड से राहत पहुंचाने हेतु श्रीप्रकाश सिंह चैरिटेबुल ट्रस्ट के सौजन्य से ‘रैन बसेरा’ खोली गयी। उक्त रैन बसेरों का उद्घाटन पालिकाध्यक्ष दिनेश टण्डन द्वारा जनमानस की उपस्थिति में किया गया। इस दैरान संयोजक विनीत सिंह एडवोकेट ने बताया कि रैन बसेरा में 40 रजाई, 40 गद्दा, कुर्सियां, विद्युत प्रकाश, प्याऊ की व्यवस्था की गयी है। पालिकाध्यक्ष श्री टण्डन ने रात्रि में ठण्ड से बचाव हेतु पालिका की ओर रैन बसेरा के पास 40 किलो लकड़ी व परिसर में पीपल के पेड़ के नीचे 60 किलो लकड़ी व्यवस्था करने एवं रैन बसेरा की देख-रेख हेतु अमरेश सरन यादव लिपिक को निर्देशित किया। इस अवसर पर विनीत सिंह, आत्मा प्रकाश यादव, बीडी सिंह, चन्द्रशेखर सिंह, महेन्द्र सिंह एडवोकेट, राजेन्द्र सिंह, शैलेन्द्र यादव, मनोज सिंह, अन्सार, नवीन मिश्र, निर्मला सिंह प्रधानाचार्या, आरएल चिल्डेªन, ओपी यादव, श्रीमोहन यादव, दाऊद गुलजार मौजूद थे।
