जीत की खुशी मतदाताओं के साथ बांट रहे नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान
https://husainijnp.blogspot.com/2015/12/blog-post_798.html
अजमी रिज़वी
आलिमा का चुनाव जीतना रहा चर्चा का विषय
जैदपुर बाराबंकी। ग्राम पंचाायतों में प्रधानों की जीत से जहॉ एक तरफ खुशी का माहौल कायम है वही दूसरी ओर टिकरा मुर्तुजा में कमरू हत्याकाण्ड में जेल में बन्द मो0 इजहार की पत्नी आलिमा को भारी वोटों से ग्रामीणों ने फिर से प्रधान की कुर्सी का बैठा दिया है। जेल में होने के बावजूद भी पत्नी की 182 वोटों से जीत ग्रामवसियों की मोहब्बतों का नतीजा है। प्रधान आलिमा खातून ने गॉव के लोगों को धन्यवाद देते हुये बताया कि जीत हमारी नही पूरे गॉव की जीत है सच्चाई की जीत है। जबकि बरौली मालिक में प्रधान गुडडा देवी की जीत से इस बात का अंदाजा लगाया जाता है कि मुहब्बत व खुलूस आज भी बरकरार है। प्रधान प्रतिनिधि राजाराम ने बताया कि हमे पूरी पंचायत के लोगों से प्रेम है और जनता भी हमें बहुत चाहती है। हरख विकास खण्ड की सबसे बड़ी पंचायत में लाल बहादुर की जीत होने से ग्रामीण काफी उत्साह में दिख रहे है। लाल बहादुर प्रधान ने बताया कि हमे उम्मीद से ज्यादा लोगों का प्रेम प्राप्त हुआ जिसके लिये जनता जर्नादन के अभारी हैं। मूर्लीगंज में मो0 जाकिर की जीत से पूरी ग्राम पंचायत के निखार में बढ़ोत्तरी होने के साथ युवा प्रधान को बधाई देने वालों का ताता कम होने का नाम नही ले रहा है। जीत का असली हकदार ग्रामीणों को बताते हुये मो. जाकिर ने बताया कि पंचायत के लोगों ने जो सम्मान दिया है और बड़ी ही उम्मीद के साथ लोगों का हुजूम हमसे जुड़कर हमें प्रधान के काबिल समझा हम जीवन में कभी उनको निरास नही होने देगे। इसी प्रकार सराय हिजरा में मो. मियॉ की जीत से गुलशन की तरह गॉव महकने लगा है और चारों ओर से भाई चारे की खुशबू खुशबू आ रही है। प्रधान मो. मिया ने बताया कि हमें ग्राम पंचायत के लोगों ने रूतबा दिया मै उन लोगों का शुक्रगुजार हूं और सभी लोगों की सेवा के लिये हर वक्त तन मन से हाजिर हूॅ। इसी प्रकार मगरवल में मो. खालिद की जीत की चर्चायें हो रही और मो. खालिद व भाई तालिब का कहना है कि गॉव वालों की मोहब्बत व अल्ला का दिया हुआ ये तोहफा है कि हमें इज्जत मिली। हम पूरे गॉव के लोगों के एहसान मन्द है। जो हमें इस काबिल समझा गया। हम आने वाले समय में ग्रामीणों के विश्वास पर खरे उतरेगे। जबकि चंदौली में फतेह मोहम्मद की पुन! जीत से गॉव खुशहाली के साथ साथ प्रेम व भाई चारे की मिशाल कायम है। प्रधान फतेह मोहम्मद ने बताया कि जनता हमें बहुत पसंद करती है जिसका नतिया हमारी जीत सबके सामने है। टिकरा उसमा में मुकीम की जीत से ग्राम पंचायत की निखार में बडहोत्री हुई है। और लोग एक दूसरे को बधाई देते नजर आ रहे है। प्रधान मो0 मुकीम ने बताया कि अल्लाह का करम व पंचायत के लोगों की मोहब्बत हमें मिली गॉव के लोगों ने हर तरह साथ देकर हमें जिताकर ये साबित कर दिया कि पुरा गॉव हमारे साथ है। अकनपुर में कन्नू भाई के जीतने पर खुशी का माहौल बना हुआ है। प्रधान कन्नू ने बताया कि गरीब उम्मीदवार होने के बाद भी हमें लोगों पसन्द किया ये हमारे लिये सौभाग्य की बात है। हम जनता के प्रति हा समय पूरी तरह से हर दुख दर्द में तैयार है। और पाराडीपो में सतीष चन्द की जीत से बुढे बच्चों सहित सभी लोगों में उत्साह कायम है। वजीउददीनपुर में मीना कुमारी की जीत भी किसी के कम नही। लोग एक दुसरे को बधाई देते नजर आरहे है। प्रधान प्रतिनिधि शमषेर ने बताया कि भगवान व दिया वरदान होने के साथ साथ गॉव वालों ने भी जमकर मेहनत की और हमें इस काबिल इस काबिल समझकर हमें प्रधान की कुर्सी सौप कर सेवा करने का मौका दिया जिसको हम अपनी मेहनत व लगन से हमेषा करते रहेगे। अब्दुल्लापुर में राजेन्द्र प्रधान की मुहब्बत आज भी कायम है और गरीब व मजदूर होने के बाद भी अच्छी जीत का परिणाम सामने आने से मोहब्बतों में कमी महसूस नही हो रही है। प्रधान का कहना है। कि पंचायत की जनता ने प्रेम हमारी प्रति जाहिर किया है। उसका परीणाम आज सामने है। जिसे जीत कहते है वो पुरी पंचायत की जीत है मै सेवक बनकर जनता कि सेवा करता रहूॅगा। बीबीपुर से पप्पू बाबा की पुन! जीत से पूरे गॉव में खुषी का माहौल और ग्रमीणों की मेहनत का परिणाम पप्पू बाबा की जीत से लोगों में उत्साह कम होने का नाम नही लेरहा हैं प्रधान विरेन्द्र कुमर उर्फ पप्पू बागा ने बताया कि माता जी कृपा व गॉव के लोगों के प्रेम का जीता जागता सबूत ये कि हमें दुबारा पंचायत के लोगों का प्रेम मिला और हम जनता की सेवा करना अपना सौभाग्य समझते है। गॉव की जनता के लिये हम कभी न तो पीछे थे और नाही पीछे रहगे।

