aajtaktimes

योग गुरू अचल हरिमूर्ति ने छात्राओं को बताया योग का गुर

जौनपुर। पतंजलि योग समिति व भारत स्वाभिमान के संयुक्त तत्वावधान में बालिकाओं के जीवन कौशल के विकास हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बदलापुर में अध्ययनरत बालिकाओं को योग का क्रियात्मक व सैद्धांतिक पाठ्यक्रमों का अभ्यास कराया गया। इस मौके पर खण्ड शिक्षा अधिकारी आशीष पाण्डेय ने बताया कि पतंजलि द्वारा स्थापित किया गया अष्टांग योग का क्रियात्मक व व्यवहारिक अभ्यासों को अपनाकर बालिकाओं के जीवन कौशल को उच्चतम शिखर तक पहुंचाया जा सकता है। योग का क्रियात्मक अभ्यास कराते हुये पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी अचल हरिमूर्ति ने बताया कि स्वस्थ व्यक्ति के लिये योग एक साधना पद्धति है जबकि बीमार व्यक्ति के लिये उच्च कोटि की चिकित्सा पद्धति है। क्रियात्मक अभ्यासों के क्रम में बालिकाओं को योगिक, जागिंग, सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, वृक्षासन, मकरासन, भुजंगासन, मर्कटासनों सहित भस्त्रिका, कपालभाति, अनुलोम-विलोम, वाह्य प्राणायाम, अग्निसार, नौलिक्रिया के साथ भ्रामरी, उदगीथ प्राणायामों का अभ्यास कराते हुये ध्यान और उनसे होने वाले लाभों को भी बताया गया। इस अवसर पर विद्यालय की वार्डेन राधा यादव, संध्या सिंह, अनिल यादव, राजेश कुमार, वन्दना सिंह, कविता यादव, सविता सिंह, सीमा, पूनम अग्रहरि, रविशंकर यादव, शिवशंकर मौजूद रहे।

Related

UP 4112826844404580146

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item