LED बल्ब योजना का मंत्री गोप ने किया शुभारम्भ , सदर विधायक नहीं हुए शामिल ,बनी चर्चा
https://husainijnp.blogspot.com/2015/12/blog-post_826.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी | उत्तर प्रदेश सरकार में ग्राम्य विकास मंत्री व समाजवादी पार्टी यूपी संगठन महासचिव अरविन्द कुमार सिंह "गोप" ने LED बल्ब योजना का शुभारम्भ किया | शुभारम्भ समारोह में जहा समाजवादी पार्टी के विधायक और संगठन से जुड़े कुछ चेहरे नज़र आये तो वही सपा के सदर विधायक सुरेश यादव के इस कार्यक्रम में शिरकत न करना चर्चा का विषय बना रहा | लोगो में दबी जुबान चर्चा रही की जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर मंत्री गोप के भाई जहा अपनी मजबूती से दावेदारी पेश कर रहे है तो वही सुरेश यादव के भाई की पत्नी भी प्रबल दावेदार मानी जा रही है | लोगो का मानना है की इसी सियासी घमासान के चलते सुरेश यादव ने कार्यक्रम में शिरकत नहीं की |
कार्यक्रम में लोगो को बल्ब वितरित करते हुए मंत्री गोप ने कहा कि बढ़ती आबादी और जीवन स्तर के उच्चीकरण के मद्देनजर सभी को बिजली की जरुरत है और बढ़ती मांग को देखते हुए बिजली की बचत पर भी सभी को ध्यान देना होगा और इसी वजह से काफी कम बिजली खपत के ये LED बल्ब सरकार वितरित करवा रही है , मंत्री ने कहा कि समाजवादी सरकार का लक्ष्य हर घर में रौशनी पहुँचना है और 2017 तक समाजवादी पार्टी की सरकार नेता जी के मार्गदर्शन और यशस्वी मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में ये लक्ष्य पूरा कर लेगी ,
मंत्री ने कहा कि 2012 में समाजवादी सरकार बनते ही मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश में बिजली की कमी को पूरा करने के लिए बिजली उत्पादन पर जोर दिया और इसी कड़ी में सोनभद्र ,ललितपुर की नयी बिजली इकाइयां शुरू हो गयीं और पुरानी इकाइयों की विधुत उत्पादन क्षमता में वृद्धि की गयी और आज भी मुख्यमंत्री ने अलीगढ के हरदुआगंज में विधुत इकाई का शुभारम्भ किया है और उत्तर प्रदेश विद्युत् उत्पादन और पूर्ति में एक के बाद एक नए आयाम रच रहा है | इस अवसर पर जिलाधिकारी बाराबंकी ,चीफ इंजिनियर विद्युत् वितरण मध्यांचल , सम्बंधित खण्डों के अधिशासी अधिकारी सहित तमाम सक्षम अधिकारीगण , और तमाम जनप्रतिनिधि व आम गणमान्य जन मौजूद रहे | इसके पश्चात् महादेवा महोत्सव के पांडाल में चल रहे ग्राम विकास विभाग के कैम्प में विकास योजना गोष्ठी को संबोधित किये व कार्यों की समीक्षा की , इस मौके पर 1600 लोगों को इंदिरा आवास तथा 525 लोगों को लोहिया आवास का पत्र दिया गया , इस मौके पर विकास गोष्ठी में सक्षम अधिकारियों की उपस्थिति में 4 बिंदुओं पर चर्चा की गयी ,
1- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन
2- इंदिरा आवास योजना
3- राम मनोहर लोहिया ग्रामीण आवास योजना
4- स्वच्छ पेयजल योजना
मंत्री ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की प्रशंसा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा लगातार ग्रामीण जीवन स्तर के उच्चीकरण और ग्रामीण अंचलों में सुख सुविधाएँ पहुँचाने का प्रयत्न किया जा रहा है , मंत्री ने कहा कि इतनी सरकारें आई और गयीं मगर केवल समाजवादी पार्टी की सरकारों ने ही आम जनता की सुधि ली है और इसी कड़ी में इंदिरा आवास योजना का पैसा बढ़ाया गया और ज्यादा से ज्यादा इंदिरा आवास लोगों को वितरित किये गए हैं तथा मुख्यमंत्री ने श्रमिक और किसान के पसीने को सुखाने के लिए लोहिया आवास में सौर ऊर्जा तथा सोलर पंखे का भी प्रावधान किया और ये उनकी मानवतावादी सोच और उदार ह्रदय को प्रकट करता है | इस मौके पर विधायक जैदपुर राम गोपाल रावत , विधायक हैदरगढ़ राम मगन रावत , जिलाधिकारी , सीडीओ सहित तमाम लोग मौजूद रहे ।


