aajtaktimes

या हुसैन अलविदा................या हुसैन अलविदा

इस्लाम अमन, शांति का मजहब : कमर अब्बास
यौमे अजा के आखिरी दिन आयोजित हुई मजलिसें
बरामद हुआ शबीहे ताबूत, जुलजनाह व ताजिया अलम
जौनपुर। नगर में इमामे हसन असकरी अ.स. की शहादत के मौके पर अय्यामे अजा के आखिरी दिन रविवार को जगह-जगह जुलूस निकाला गया और मजलिसों के बाद शबीहे ताबूत बरामद हुआ। इस मौके पर मोहल्ला ख्वाजा दोस्त पोस्तीखाना में इनाम अली कर्बलाई के आवास पर मजलिस का आयोजन किया गया तथा शबीहे ताबूत बरामद हुआ। इस मौके पर डा. हाजी सैय्यद कमर अब्बास ने कहा कि इस्लाम अमन व शंाति का मजहब है। इस मजहब के रहबर को रहमतुल लिल आलमीन कहा जाता है क्योंकि वह पूरे आलम के लिए रहमत बनकर दुनिया में तशरीफ लाए। इसलिए उनके मानने वालों की यह नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि वह एक दूसरे के लिए जहमत न बने और अम्नों अमान कायम रखें। तकरीर के बाद शबीहे जुलजनाह और ताजिया, अलम बरामद हुआ। जिसमें नगर क ी तमाम अंजुमनों ने नौहा व मातम करते हुए अपने कदीमी रास्ते से होते हुए सिपाह स्थित नबी साहब के रौजे पर पहुंचकर समाप्त हुआ। इस मौके पर शुएब अली खान, शमीम अब्बास, फैसल हसन तबरेज, कमर हसनैन दीपू, आरिफ हुसैनी, राजा, आजम जैदी आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में सिपाह मोहल्ला में भी जुलूसे आमारी का आयोजन हुआ। जिसमें अंजुमनों ने नौहा मातम कर करबला के शहीदों को खिराजे अकीदत पेश की। जुलूस अपने कदीम रास्ते से होते हुए नबी साहब इमाम बारगाह पहुंचा जहां ताजिया को सुपूर्दे खाक किया गया।

शाहगंज संवाददाता के अनुसार स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव में रविवार की सुबह जुलूसे अमारी में तकरीर करते हुए मौलाना ने कहा कि जुल्म व ज्यादती हरगिज बर्दाश्त नहीं। कातिल के सामने सिर झुकाना कबूल नहीं। वतन के नाम पर मिटने वालों की शहादत हमें वतन परस्ती का पैगाम देती है। उन्होंने कहा कि दहातगर्दों ने जिस तरह से महिलाओं, बच्चों पर जुल्म ढाया गया उसको याद करके आज भी हमारी रूह कांप जाती है। ऐसे जालिमों को अल्लाह माफ नहीं करेंगे। कर्बला के मैदान में जुल्मों सितम की इंतहा हो गयी थी। लोगों को तड़पा-तड़पा कर मारा गया। दहातगर्दों ने किसी को नहीं बख्शा। जुलूस में अलम, दुलदुल भी साथ चल रहे थे। रविवार की सुबह  चहार रौजे से उठकर जुलूस पंजे शरीफ पर जाकर समाप्त हुआ। कांग्रेस अल्प संख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष हाजी सेराज मेंहदी, शिया धर्म गुरु मौलाना सैय्यद सफदर हुसैन जैदी, आल इण्डिया शिया जागरण मंच के राष्ट्रिय अध्यक्ष मौलाना हसन मेहदी , बसपा नेता मोहम्मद हसन तनवीर ,अजहर प्रधान, रिजवान, फैसल, अजीम रिजवी आदि मौजूद रहे।

Related

UP 2696566707655963661

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item