aajtaktimes

सनइराज स्कूल ने जरूरतमंदों को बांटा वस्त्र

जौनपुर। सनराइज पब्लिक हाईस्कूल रेलवे स्टेशन भण्डारी के छात्र-छात्राओं द्वारा पुराने ऊनी-सूती वस्त्रों को एकत्रित करके जरूरतमन्द परिवारों को बांटा गया, ताकि इस भीषण ठण्ड में उनकी मदद हो सके। इस मौके पर आयोजित समारोह में वक्ताओं ने कहा कि इस कार्य से  छात्र-छात्राओं में सामाजिक कार्यो के प्रति जागरुकता पैदा हुई। साथ ही भविष्य में भी इसी प्रकार के सामाजिक कार्यों को करने की प्रेरणा मिली। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक विनोद निगम, अमित निगम आदि उपस्थित रहे।

Related

UP 860594261861570743

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item