aajtaktimes

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने की शोकसभा

जौनपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की बैठक जिलाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में मियांपुर स्थित उनके आवास पर हुई जहां विभिन्न कार्यक्रमों पर उपस्थित सदस्यों ने चर्चा करते हुये रूपरेखा बनाया। साथ ही ठण्ड को देखते हुये कम्बल वितरण पर विचार किया। इसी क्रम में महासभा के सह सचिव व नगर के रिजवी खां निवासी राजेश श्रीवास्तव की पत्नी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुये दो मिनट की मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित कर ईश्वर से प्रार्थना की गयी। शोकसभा में विजय अस्थाना ‘भइया जी‘, रवि श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव, श्याम रतन, जय आनन्द, अजय आनन्द, मनीष श्रीवास्तव, सुधीर अस्थाना, डा. संजय श्रीवास्तव, सरोज श्रीवास्तव, किरन श्रीवास्तव, मिलन श्रीवास्तव, अमित निगम, डा. रंजीत श्रीवास्तव, विजय श्रीवास्तव, अनूप श्रीवास्तव, अखिलेश श्रीवास्तव सहित महासभा से जुड़े तमाम लोग उपस्थित रहे। शोकसभा का संचालन संजय अस्थाना ने किया।

Related

UP 8565508530476904342

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item