aajtaktimes

मछली के पेट में निकली एक और मछली

न्यूजीलैंड। अक्सर मछुआरों को मछलियों के पेट में से अजीबोगरीब चीजें मिलती रहती हैं। समुद्र में तरह-तरह के कचरे की वजह से ये मछलियां इन्हें खा लेती हैं। यही मछलियां जब मछुआरों के हाथ लगती हैं तो उनके पेट से ऐसी ही चीजें मिलती हैं। लेकिन इस बार जो हुआ उसकी उम्मीद तो शायद मछुआरे ने कभी नहीं की होगी।
दरअसल न्यूजीलैंड में एक मछुआरा के हाथ बेहद विशालकाय मछली लगती है। इस मछली को काटने के दौरान जो दिखा, उस पर एक नजर में किसी को यकीन ही नहीं हुआ। काटते समय मछली के पेट से एक और मछली निकलती है।
पेट के अंदर से निकली इस मछली के बारे में माना जा रहा है कि ये 22 किलो की टुना मछली है। संभावना जताई जा रही है कि विशालकाय मछली ने इसे निगल लिया होगा। मछली काटने का यह पूरा वीडियो बनाया जा रहा था। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर 13 हजार से भी ज्यादा बार शेयर किया जा चुका है।

Related

World 1292830192689586555

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item