aajtaktimes

बेटी के साथ ब्वॉयफ्रेंड को देखा, तो पीट-पीट कर करा दी पैंट गीली!

न्यूयॉर्क। अमेरिका में एक मां ने अपनी 16 साल की बेटी को उसके हमउम्र ब्वॉयफ्रेंड के साथ अपने ही बेडरूम में देख लिया। फिर वो हुआ, जिसकी शायद ही कोई कल्पना कर सके। जी हां, तुरंत ही जैनेट सालेस वुड्स नाम की वो महिला अपनी बेटी के ब्वॉयफ्रेंड पर टूट पड़ी। और इतना मारा कि लड़के की पैंट गीली हो गई।
जैनेट सालेस वुड्स(35) पर उसकी बेटी के ब्वॉयफ्रेंड का आरोप है कि उसकी पिटाई की गई। उसे जैनेट सालेस वुड्स ने इतना पीटा कि वो सदमें में चला गया और किसी तरह से अपनी जान बचाकर भागा। इस दौरान घबराहट में उसका पैंट गीला हो गया।
जैनेट सालेस वुड्स तस्कन, टेक्सास की रहने वाली है। जिसने अपनी बेटी और उसे ब्वॉयफ्रेंड को रंगे-हाथों रंग-रेलियां मनाते पकड़ लिया। इस बाद वो गुस्से की वजह से आपे से बाहर हो गई। उसने आव देखा न ताव, लड़के के मुंह पर मुक्के बरसाने शुरू कर दिए। जिससे उसकी पैंट गीली हो गई। किसी तरह से वो सिर्फ जींस में भाग निकला।
पुलिस ने बताया कि जैनेट सालेस वुड्स ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है। उन्होंने न सिर्फ लड़के को पीटा, बल्कि बेसबॉल के डंडे से उसकी कार भी तोड़ दी। उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया।

Related

World 3013049716383749325

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item