आज़म को डिप्टी CM बनाने की मांग, अखिलेश-मुलायम के घर के सामने लगा पोस्टर
https://husainijnp.blogspot.com/2015/12/cm.html
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और सपा मुखिया मुलायम सिंह के आवास सामने लगे एक पोस्टर ने सियासी गलियारों में हंगामा मचा दिया है। इस पोस्टर में पार्टी के कद्दावर नेता आजम खां को यूपी का डिप्टी सीएम बनाने की मांग की गई है।
जानकारी के मुताबिक, आजम खां को यूपी का डिप्टी सीएम बनाने का ये पोस्टर ऑल इंडिया मुस्लिम वेलफेयर सोसाइटी की तरफ से लगाया गया था। हालांकि दो घंटे के भीतर ही इस पोस्टर को एक दूसरे पोस्टर से छुपा दिया गया। हालांकि दूसरा पोस्टर लगाए जाने के बाद भी आजम खां को डिप्टी सीएम बनाने की मांग करने वाला पोस्टर साफ नजर आता रहा।
पोस्टर में लिखा है....
उत्तर प्रदेश के मुसलमानों की तरफ से एक अपील,
श्री मुलायम सिंह यादव जी से एक अपील करते हैं कि अपनी सालगिरह के मुबारक मौके पर भारतीय एवं प्रदेश के सियासी रहनुमा जनाब मोहम्मद आजम खान साहब, रहबरे मिल्लत को उप मुख्यमंत्री का पद देकर यूपी के मुसलमानों और समाज के लोगों को अपने जन्मदिन का असली तोहफा भेंटकर उत्तर प्रदेश में नया इतिहास लिखें। जिससे भारत के करोड़ों मुसलमानों और समाज के अन्य लोगों को दिली खुशी मिल सके।
निवेदक
ऑल इंडिया मुस्लिम वेलफेयर सोसाइटी लखनऊ