aajtaktimes

वीडियो : DJ की धुन पर हाथी ने किया तांडव, मौत



जौनपुर में एक शादी समारोह में डीजे पर गाने की धून में एक हाथी इतना भड़क गया की उसने सिंगारामाऊ बाजार में जम कर उत्पात मचाया और कई दुकानों में तोड़ फोड़ कर भारी नुकसान किया | इस दौरान लखनऊ - वाराणसी राष्ट्रिय राज्य मार्ग भी कुछ देर के लिए जाम रहा | हलाकि हाथी को काबू में करने के लिए लोगो ने उसपर पत्थर ,लाठी और बरछी से प्रहार किया जिसके चलते हाथी बेहोश हो गया और उसे बेडियो में जकड कर बाधा गया | घायल हाथी देर रात में दम तोड़ दिया | 

जिला मुख्यालय से करीब 50 किमी दूर सिंगारामाऊ बाजार में अचानक उस समय अफरा तफरी मच गई जब एक हाथी बेकाबू होकर उत्पात मचाते हुए राष्ट्रिय राज्यमार्ग पर आ धमका और आस पास की दुकानों में तोड़ फोड़ करने लगा | ये देख कर लोगो के हाथ पाँव फूल गए और हाथी को काबू में करने के लिए उसके  महावत राम आधार ने उसे काबू ,में करने का प्रयास किया पर हाथी काबू में न आ सका आखिर कार स्थानीय लोगो ने ईट पत्थर व महावत ने बरछी से वार कर किसी तरह हाथी को बेहोश किया तब जाकर उसे बेड़ियों में जकड़ा जा सका | हाथी स्थानीय गाँव में एक शादी समारोह में लाया गया था जहा डीजे की धून पर वो भड़क गया था | हालाकी देर रात में हाथी ने दम तोड़ दिया |

Related

UP 4297572843512702215

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item