aajtaktimes

DM ने की मृदा परीक्षण, बीज वितरण सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा

जौनपुर। जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्टेªट सभागार में जिले के सभी किसान सहायकों की बैठक हुई जहां आनलाइन बीज वितरण, किसानों के खाते में धन भेजने, मृदा परीक्षण, किसान क्रेड़िट कार्ड सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा हुई। इस दौरान धर्मापुर एवं बरसठी ब्लाक में गेहूं बीज वितरण में क्रमशः 122 प्रतिशत व 102 प्रतिशत करने पर प्रशंसा करते हुये और बीज वितरण करने का निर्देश दिया गया। इसी प्रकार 50 प्रतिशत से कम बीज वितरण करने वाले विकास खण्ड सिरकोनी, मड़ियाहूं, मछलीशहर, केराकत, रामनगर व सुजानगंज के समस्त कृषि कार्यालय का वेतन अग्रिम आदेश तक रोकने का आदेश उपनिदेशक कृषि को दिया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने सभी किसान सहायकों को निर्देशित किया कि शत-प्रतिशत बीज वितरण एवं किसानों के खातें में भुगतान की कार्यवाही 5 दिन के अन्दर पूर्ण करें। साथ ही उपनिदेशक कृषि को निर्देशित किया कि 25 दिसम्बर तक कार्य न पूर्ण करने वाले किसान सहायकों को प्रतिकूल प्रविष्टि के साथ 26 दिसम्बर को सायं बैठक बुलाने का निर्देश दिया। मृदा परीक्षण में 34 हजार लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 24 हजार मृदा परीक्षण कराने की जानकारी देने पर श्री गोस्वामी ने 31 दिसम्बर तक शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। इसी क्रम में इच्छुक किसानों के केसीसी फार्म भरवाकर 31 दिसम्बर तक पूर्ण करने का निर्देश देते हुये उन्होंने किसान सहायकों/कृषि अधिकारी को निर्देशित किया कि हर हालत में 1 सप्ताह के भीतर किसानों के खाते में धन पहुंच जाना चाहिये। जांच और परीक्षण के नाम पर किसानों को कार्यालय के चक्कर न लगवायें, अन्यथा कार्यवाही होगी। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी, उपायुक्त मनरेगा, उप निदेशक कृषि, जिला कृषि अधिकारी उपस्थित रहे।

Related

UP 2311672517566467059

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item