aajtaktimes

ससुर का कारनामा- बहू की छोटी बहन को भेेजा 'आइ लव यू' का मैसेज,FIR दर्ज

फिरोजपुर। एक व्यक्ति ने अपनी पुत्रवधू की छोटी बहन को व्हाटसएप पर 'आई लव यू' का मैसज भेज दिया। यह हरकत उसे भारी पड़ गई है। युवती ने इसकी शिकायत पुलिस में कर दी। पुलिस ने इस बारे में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इससे पहले उसकी बहू भी उस पर गलत हरकत करने के आरोप में पुलिस में मामला दर्ज करा चुकी है। यह मामला यहां चर्चा का विषय बना हुअा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिछले माह शहर के रहने वाले एक व्यक्ति ने फिरोजपुर के एसएसपी को दी शिकायत में कहा था कि उसकी विधवा बड़ी बेटी का ससुर मदन ठाकुर उसके परिवार के साथ गलत हरकतें कर रहा है। पहले वह अपनी बहू यानि उसकी बड़ी बेटी से गलत हरकतें कर रहा था। अब वह उसकी छोटी बहन को आपत्तिजनक मैसज भेज कर परेशान कर रहा है।
उसने बताया था बेटी की शादी अगस्त 2014 फाजिल्का में हुई थी। कुछ समय बाद उसके पति की मौत हो गई। इसके बाद उसका ससुर उससे गलत हरकतें करने लगा। बहू के आपत्ति करने पर भी वह अपनी गंदी हरकतों से बाज नहीं आया। अंत में लड़की ने अपने माता-पिता को इस बारे में बताया और फाजिल्का थाने में मामला दर्ज कराया।
उसने बताया कि इसके बावजूद वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। अब तो उसने हद कर दी अार बहू की छोटी बहन को व्हाट्सएप पर 'आई लव यू' का मैसेज भेज दिया। मैसेज मिलने के बाद युवती ने परिजनों को बताया और फिर पुलिस को शिकायत की गई।
पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच की। पुलिस पूछताछ में आरोपी इस तरह की हरकत के आरोप को नकारता रहा। इसके बाद आरोपी ससुर और उसकी बहू की छोटी बहन के मोबाइलों को जांच के लिए मोहाली भेजा गया। इसके बाद फिरोजपुर के सिटी थाने में आरोपी मदन ठाकुर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया ।

Related

news 1140181868787191446

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item