बंदर ने दौड़ा दी UP रोडवेज की बस
https://husainijnp.blogspot.com/2015/12/up_23.html
LUCKNOW उत्तर प्रदेश में बंदरों का आतंक बदस्तूर जारी है. बरेली में एक ऐसा ही वाकया देखने को मिला जब एक बंदर ने यूपी रोडवेज की बस को स्टार्ट कर दूसरे गियर में डालकर आगे बढ़ा दिया. हालांकि बस ड्राईवर ने तत्परता दिखाते हुए वाहन को नियंत्रित कर लिया लेकिन तब तक बस ने दो अन्य वाहनों को टक्कर मार दी थी.
यह अजीबोगरीब घटना सोमवार दोपहर को घटी जब पीलीभीत से आ रही उत्तर प्रदेश स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट की बस पुराने बस अड्डे पर कड़ी थी और कंडक्टर सवारी की तलाश में था. इसी बीच ड्राईवर ने बस की पिछली सीट पर सोने चला गया क्योंकि अभी बस के खुलने में आधे घंटे बचे थे.
इस बीच एक बंदर बस के ड्राईवर सीट पर पहुंच गया. इग्निशन की भी गाड़ी में लगी हुई थी. उसने गाड़ी स्टार्ट की. इसी बीच ड्राईवर की नीद खुली और उसने बंदर को दौड़ाया इसी अफरा-तफरी में बंदर ने बस को दूसरे गियर में डाल दिया और गाड़ी आगे बढ़ गई. हालांकि ड्राईवर ने बस को कंट्रोल कर लिया लेकिन तब तक वह दो अन्य वाहनों को टक्कर मार चुकी थी.
रोडवेज अधिकारीयों ने बताया कि यहां बंदरों का आतंक बहुत है. वे आये दिन गाड़ियों से छेड़छाड़ करते रहते हैं. इतना ही नहीं उन्होंने CCTV कैमरों को भी तोड़ दिया है |