aajtaktimes

3 करोड़ के आभूषण पहन अर्धकुंभ पहुंचे बाबा

हरिद्वार में चल रहे अर्धकुम्भ मेले के दौरान कई साधू और बाबा अलग-अलग वेशभूषा देखने को मिलते हैं। लेकिन इस बार लोगों को एक अलग तरह के बाबा नजर आए जो सोने के आभूषणों से लदे हुए थे। शुक्रवार को इस बाबा ने अपने शिष्यों के साथ डुबकी लगाई इस दौरान उन्होंने सोने के बने आभूषण पहन रखे थे। ये बाबा अर्धकुंभ में चर्चा का विषय बने हुए हैं। बताया जा रहा है कि साढ़े पन्द्रह किलो के सोने के गहनों की कीमत लगभग 3 करोड़ रुपए थी।
घाट पर जब इन संन्यासी ने चेलों समेत डुबकी लगाई तो सभी की आंखें उनकी ओर ही थी। बाबा के आभषूणों से लदे होने के मामले में जब उनके शिष्यों से सवाल किया गया तो शिष्यों ने कहा, जिस तरह सोना कीमती और अमूल्य वस्तु है उसी तरह से हमारे गुरु भी बहुमुल्य हैं।
संन्यास लेने के पहले इस बाबा का नाम सुधीर कुमार मक्कड़ था। दिल्ली में उनके जेवरातों का व्यापार था। बाबा ने कहा कि व्यापार के दौरान कुछ अपराध हो ही जाते थे। इन्हीं अपराधों से छुटकारा पाने के लिए मैंने संन्यास लेने का फैसला किया।

Related

UP 3477850259690246863

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item