aajtaktimes

जनपद में धूमधाम से मनाया गया 67 वां गणतंत्र दिवस , दुल्हन की तरह सजी इमारतें

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। गणतंत्र दिवस के 67 वें दिवस के मौके पर पुलिस लाइन में ग्राम्य विकास मंत्री ने तिरंगा फहराया तो डीआरडीए कैम्पस में जिलाधिकारी ने तिरंगे को सलामी दी। जिला मुख्यालय के साथ ग्रामीण अंचलो में भी गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। जनपद मुख्यालय पर कई इमारतों को तिरंगे के रंग में रोशन किया गया। जिला चिकित्सालय, वन निदेशक कार्यालय सहित तमाम इमारतों को दीवाली की तरह जगमग करती रौशनी से नहलाया गया। पुलिस लाइन ग्राउण्ड में भव्य पुलिस परेड का आयोजन किया गया। उ0प्र0 शासन के ग्राम्य विकास मंत्री अरविन्द कुमार सिंह‘गोप’ ने पुलिस लाइन में आयोजित पुलिस परेड समारोह में ध्वज फहराने और झण्डा अभिवादन के बाद पुलिस परेड का निरीक्षण किया। ‘सारे जहां से अच्छा हिन्दुस्तां हमारा’ गीत पर पुलिस बैण्ड की मधुर ध्वनि के साथ उत्कृष्ट कोटि का परेड का प्रदर्शन किया गया। श्री गोप ने पुलिस परेड की सलामी दी।  ग्राम विकास मंत्री ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश के लोगों को बधाई दी और पुलिस लाइन में आयोजित उत्कृष्ट परेड के लिए पुलिस अधीक्षक सहित अन्य पुलिस अधिकारियों और पुलिस के जवानों को बधाई दी। उन्होने नागरिकों से अपील की कि जो आजादी हमारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, महापुरूषों के त्याग और बलिदान से मिली है, उसे अक्षुण्ण रखने के लिए हमें सदैव सर्तक रहकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए। उन्होने समाजवादी पार्टी की तरफ से बाराबंकी पुलिस विभाग को 05 लाख रूपये धनराशि दिये जाने की घोषणा की। इस अवसर पर कृषि, उद्यान, वन, भूमि सुधार, नगर विकास, पंचायत राज, समाज कल्याण, जल निगम, साक्षरता मिशन, बेसिक शिक्षा, पशुपालन, मत्स्य, उद्योग, स्वास्थ्य सहित अन्य कई विभागों द्वारा झाकियों का प्रदर्शन किया गया। जल निगम विभाग की झांकी को प्रथम, वन विभाग की झांकी को द्वितीय, तथा ग्राम विकास की झांकी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इस अवसर पर आनन्द भवन विद्यालय, पायनियर माण्टेसरी विद्यालय, रानी लक्ष्मी बाई इण्टर कालेज, आंगनबाड़ी परिवार समिति सहित अन्य कई विद्यालयों के छात्र, छात्राओं एवं बच्चो द्वारा आकर्षक एवं भव्य सांस्कृतिक प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर रोमांचक जूडो कराटे के खेल प्रस्तुत किये गये। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस जवानों को गणतंत्र की शपथ दिलायी। समारोह के दौरान ग्राम्य विकास मंत्री, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक द्वारा शान्ति के प्रतीक कबूतर उड़ाये गये। ग्राम विकास मंत्री ने पुलिस फोर्स के सम्बन्धित जवानों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी अजय यादव, सदर विधायक सुरेश यादव, विधायक रामगोपाल रावत, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष धीरेन्द्र वर्मा, जिला न्यायधीश एसपी अरविन्द, सीडीओ ऋषिरेन्द्र कुमार, एडीएम हरिकेश चौरसिया, सहित सभी विभागों के अधिकारी, जनपद के गणमान्य व्यक्ति, पत्रकार मौजूद थे।

कलेक्टेªट में डीएम ने फहराया झण्डा
बाराबंकी। जिलाधिकारी अजय यादव ने कलेक्ट्रेट में झण्डा फहराया। राष्ट्रीय झण्डा अभिवादन और राष्ट्रगान सम्पन्न होने के बाद अधिकारियों एवं कर्मचारियों एवं वहां मौजूद गणमान्य व्यक्तियों को उन्होने भारतीय गणतंत्र का संकल्प दिलवाया। कलेक्ट्रेट सभागार में इस अवसर पर आयोजित समारोह में उन्होने जनपद वासियों को गणतंत्र दिवस की शुभ कामनायें देते हुए कहा कि यह अवसर उन ज्ञात-अज्ञात स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों को श्रृद्धापूर्वक स्मरण करने का है, जिन्होंने अपना सब कुछ बलिदान कर हमें आज़ादी दिलायी। इस अवसर पर हम प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र की एकता, अखण्डता अक्षुण्ण बनाये रखने का संकल्प लेना चाहिए। राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता के लिए यह जरूरी है कि हम क्षेत्रवाद, सम्प्रदायवाद और अन्य संकीर्ण भावना से ऊपर उठकर काम करें। उन्होने सभी से अपील की कि राष्ट्र की प्रगति के लिए हर व्यक्ति अपने कर्तव्यों के प्रति सचेत और संवेदनशील होकर अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करें। उन्होने कलेक्ट्रेट के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपेक्षा की कि जन सामान्य की समस्याओं का त्वरित और संवेदनशीलता के साथ निराकरण कराये। इस अवसर पर जिलाधिकारी अजय यादव ने 04 स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों को माल्यार्पण कर और शाल एवं नारियल भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन कलेक्ट्रेट के कर्मचारी महेन्द्र कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर एडीएम हरिकेश चौरसिया, सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी, पत्रकार एवं गणमान्य मौजूद थे।

सुभाष इण्टर कालेज के छात्रों ने मोहा मन
बाराबंकी। गणतंत्र दिवस की धूम ग्रामीण क्षेत्रों में भी रही।  सुभाष आदर्श इण्टर कालेज के प्रांगण में झण्डा रोहण का कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर छात्र छात्राओं ने मनमोहक गीत प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। विजयी छात्रों को पुरस्कृत किया गया। मो. सुल्तान प्रथम तथा मो. हामिद द्वितीय, देशराज तृतीय, अंशिका मिश्रा चतुर्थ तथा पल्लवी सहित दो सौ विद्यार्थी को पुरस्कृत किया गया। इस समारोह में मुख्य रुप से प्रबन्ध जगदीश प्रसाद वर्मा, अध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार, उप प्रबंधक मंशाराम वर्मा, प्रधानाचार्य राम कुमार यादव, संचालन मो. इस्लाम तथा गिरिजा शंकर विश्वकर्मा द्वारा हुआ।

सिद्धौर में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस
सिद्धौर,बाराबंकी। पूरे क्षेत्र में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर सरकारी व गैरसरकारी भवनो पर ध्वजारोहण किया गया। स्कूली बच्चो ने प्रभातफेरी निकालकर विद्यालय में कई कार्यक्रम पेश किए। एपीएस महाद्यिालय नसीपुर मंसारा में राजकुमार शर्मा बालिका इण्टर कालेज नई सड़क में पूर्व सांसद रामसागर रावत बालविकास विद्यालय नईसड़क में विधायक राममगन रावत मलका महिला महाविद्यालय असन्द्रा में मो0 अकील जैदी प्रसाद तिवारी स्मारक विद्यामंदिर शेषपुर में केके तिवारी सहजराम यादव स्मारक विद्यालय असन्द्रा नहरपुलिया में राजकुमार यादव ने सौरभ शिक्षा सदन देवीगंज में जगदीश शुक्ल श्रीमृत्युन्जय मिश्र स्मारक जूनियर हाईस्कूल पूरे भवन में देवानन्द मिश्र पूर्व माध्यमिक विद्यालय धनौलीखास में भृगुनाथ मिश्र नगरपंचायत सिद्धौर कार्यालय पर चेयरमैन कमरुननिशा बादशाह ने राजश्री शिक्षण संस्थान टिकरिया सैदखां में शिव हर्ष सिंह ने ध्वजारोहरण किया।

कवि सम्मेलन व मुशायरे का आयोजन
बाराबंकी। गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर अजीमुद्दी अशरफ इस्लामीया इण्टर कालेज में एक कवि सम्मेलन व मुशायरे का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता कालेज के पूर्व शिक्षक एवं शायर अब्दुल हकीम आसी बाराबंकवी ने की। मुख्य अतिथि के रूप में बुजुर्ग शायर अब्दुल रहमान नूर बाराबंकवी थे। संचालन मोहसिन किदवाई ने किया। राष्ट्रीय एकता के प्रतीक कार्यक्रम में अमन और एकता पर कालेल के प्रधानाचार्य मो. एहरार, पूर्व प्रधानाचार्य मो जलील यार खॉ, जमशेद अहमद, डा. ताजउद्दीन तथा रणधीर सिंह सुमन ने अपने विचार प्रकट किये। इस मौके़ पर अब्दुल हकीम का उन की सेवाओं के लिए शाल भेट कर सम्मानित किया गया। कवियांे तथा शायरो ने अपनी रचानए कुछ इस तरह पढी जिसमें आसी बाराबंकी- जरा खिलने दो फूलों को हमारा खून छलके गा, हकीकत आशना होकर रहेगंे गुल्सितान वाले, नूर बाराबंकवी- समक्ष में ये नही आता तुम एैसे मेहरबॉ क्यॅू हो, तुम ही वजह मुसीबत हो तुम ही आरामें जॉ क्यूॅ हो।, आरार वारसी- महाफ़िज़ों की हिफ़ाज़त भी हो न पायी यहॉ, ये बात सब पे नुमायॉ है क्या किया जाय।, मोहसिन किदवाई- परचमे अमन उठा अमन के मानी लिख दे, काम आ जाय वतन के तो जवानी लिख दे।, सगीर नूरी- सफर तवील है मूनिस न कोई हमदम है, तुम्हारी याद भी आयी तो एक हवा की तरह।, उसमान मीनाई- ये वक्त तो तुम्हारा चमक दार वक्त है, है की जगह से वक्त अभी था लायेगा।, शुऐब अनवर- गिन्ते मरियम है बे रिदा अनवर, हम ही अपनी नज़र झुका लें क्या।, फैज़ खु़मार- हमारे नाम के आगे लिखो तुम फातहे आलम, कि हम कश्ती लब साहिल जलाकर छोड आये है। इस के अलावा अशअर अलीग,जाबिर एडवोकेट, वकार बाराबंकवी, इरशाद बाराबंकवी, असलम अली असलम, यूसुफ सलमानी, मुसा खॉ अशान्त, बलराम सिंह, फ़ैज़ आतिश, डा. रेहान अलवी, क़ैफ़ बाराबंकवी, नश्तर जरवली, डा. फिदा हुसैन, आबिद अली शोला, साबिर नज़र तथा ज़ाहिद अली ज़ाहिद ने भी अपना अपना कलाम सुना कर माहौल को खुश गवार बना दिया।

ब्लाक प्रमुख ने किया झण्डा रोहण
बाराबंकी। गणतन्त्र दिवस के अवसर पर विकास खण्ड बंकी में ब्लाक प्रमुख आशा यादव ने विकास खण्ड बंकी कार्यालय पर झण्डारोहण किया। इस असवर पर मुख्य रूप से सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव, खण्ड विकास अधिकारी बंकी, सपा जिला मीडिया प्रभारी मो. रिजवान संजय, विधानसभा अध्यक्ष कामता प्रसाद यादव, जय किशन यादव, विकास खण्ड के समस्त कर्मचारीगण उपस्थित थे। इसके अतिरिक्त सदर विधायक सुरेश यादव ने अपनी विधानसभा के कई विद्यालयों में जाकर वहा के कार्यक्रमों को सम्बोधित कर बच्चों को पुरस्कृत भी किया।

भव्यता के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस
बाराबंकी। नगर के प्रतिष्ठित विद्यालय शिवराम सिंह इंटर कॉलेज, पल्हरी बाईपास, जैदपुर रोड के प्रांगण में प्रधानाचार्य के द्वारा झण्डारोहण करने के बाद राष्ट्रगान तत्पश्चात माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरूआत की। विद्यालय के होनहार छात्राओं ने इस अवसर पर विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया जिसमें दिव्यांशी वर्मा, अंजली यादव, आँचल कुमारी, साक्षी यादव, ईशानी श्रीवास्तव आदि ने समूह नृत्य ’’सरस्वती वन्दना’’ प्रस्तुत किया। केजी के नौनिहाल बच्चों आशीष वर्मा, शाश्वत गुप्ता आदि ने अंग्रेजी कविता ’’मम्मी एण्ड डैडी आई लव यू’’, स्वागत गीत - ’’हुए आज कैसे ये शुभ दिन हमारे’’ - जागृति सिंह, ईशा यादव, ईशानी श्रीवास्तव ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का समापन विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बच्चों को अपने आशीर्वचन देकर किया। उन्होने अपने उद्बोधन में कहा कि साहित्य, संगीत और कला के द्वारा ही बच्चों का सर्वांगीण विकास सम्भव हैं, उन्होने अपने वक्तव्य में बोर्ड परीक्षा में शामिल हो रहे छात्र/छात्राओं को उनकी सफलता के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर डा. सुधीर कुमार वर्मा, सुरेन्द्र नाथ यादव, डॉ0उपेन्द्र प्रताप सिंह, सत्यम् श्रीवास्तव, बीपी सिंह, अनन्त यादव, प्रदीप कुमार यादव, रामफल, शैलेश कुमार, प्रदीप पटेल, राम शंकर यादव एवं अभिभावक व छात्र, छात्रायें उपस्थित रहे।

Related

UP 3701804481602151310

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item