जनपद के प्रत्येक व्यक्ति का रहूंगा आजीवन ऋणीः राज बहादुर यादव
https://husainijnp.blogspot.com/2016/01/blog-post_196.html
जौनपुर। लोगों के स्नेह, सहयोग, समर्थन, समर्पण के चलते आज मैं इस पद पर आसीन हुआ है जिसके लिये जनपद के प्रत्येक नागरिक का मैं आजीवन ऋणी रहूंगा। उक्त बातें नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव ने एक अभिनन्दन समारोह में कही। सिकरारा क्षेत्र के ताहिरपुर गांव में स्थित श्री यादव के ही आवास पर आयोजित समारोह में उपस्थित लोगों ने माल्यार्पण कर स्वागत करने के साथ ही बुकें भेंट किया। इस दौरान विकास खण्ड करंजाकला अन्तर्गत पाण्डेय पुरूषोत्तमपुर ग्रामसभा के ग्राम प्रधान धनई राम मौर्य के नेतृत्व में जिपं अध्यक्ष श्री यादव को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। स्वागत करने वालों में श्री मौर्य के अलावा पुद्दन राम मौर्य, राजेन्द्र मौर्य, ईद मोहम्मद, युवा नेता अफताब आलम, अजय गौतम, अशोक कुमार, सिया लाल गौतम, ओमकार, रामरथी यादव, रामधनी यादव, देवेन्द्र कुमार सहित अन्य लोग प्रमुख रहे। उपरोक्त लोगों द्वारा सम्मानित किये जाने से अभिभूत जिपं अध्यक्ष श्री यादव ने समस्त शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

