aajtaktimes

प्रिंसिपल ने बन्द कमरे में छात्र को पीटा , हालत गंभीर

जौनपुर । सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सिद्दीकपुर के सेन्ट जान्स स्कूल में प्रिंसिपल व शिक्षिका ने मिलकर एक छात्र को आफिस में बन्द करके पीटा, जिससे छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया । पिता ने आरोपी के खिलाफ लिखित तहरीर पुलिस को दिया है । छात्र का उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र करंजाकला में कराया गया ।
   शहर के चाहरसू निवासी इन्द्रजीत सेठ का सोलह वर्षीय पुत्र अनमोल कुमार सेन्ट जान्स स्कूल सिद्दीकपुर में कक्षा 11 का छात्र है।सोमवार को स्कूल में पढ रहा था, उसी दौरान कक्ष निरीक्षक ने छात्रों की लिखित कार्यो का निरीक्षण कर रही थी,  अनमोल ने किसी प्रश्न के उत्तर में हेनरी शब्द लिखा था, जिस पर शिक्षिका एस्टलीन ने फादर का नाम जान बूझ कर लिखने का आरोप लगाते हुए डंडे से मारना शुरू कर दिया । जिसकी सूचना फादर हेनरी एनाड्रे को पता चला तो वह छात्र को आफिस में मगवा लिया फिर आफिस को बन्द करके जमकर पिटाई की । जिससे अनमोल की हालत बिगड गयी. जिसकी सूचना दोस्तों ने परिजनों को दिया । मौके पर पिता इन्द्रजीत सेठ पहुंच गए । जिसकी सूचना पुलिस को दिया । पुलिस ने छात्र का उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करंजाकला में भर्ती कराया ।पिता ने फादर हेनरी एनाड्रे व सिस्टर एस्टलीन के खिलाफ लिखित तहरीर दिया है ।थानाध्यक्ष  केके मिश्रा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी ।

Related

UP 2540447295914390178

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item