aajtaktimes

चचेरुवा ग्राम पंचायत में प्रधान ने किया झंडारोहण


अजमी रिज़वी
बाराबंकी ।गणतंत्र दिवस का पावन पर्व ग्राम पंचायत चचेरुवा में धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।ग्राम प्रधान द्वारा ध्वजारोहण कर सभी लोगो को पर्व की बधाई दी गयी।
इस अवसर पर उपस्थित लोगो के बीच बोलते हुए नव निर्वाचित युवा ग्राम प्रधान लोकनाथ सिंह विक्की ने कहा की जिस तरह हम अन्य पर्वो को बड़े जोश के मनाते हैं उसी तरह हमें इन राष्ट्रीय पर्वो को भी मनाना चाहिए।जिससे समाज के लोगो में त्याग,बलिदान और समाजसेवा की भावना लोगो में जाग्रति होगी।इसके साथ ही उन्होंने कहा कि खेती को बढ़ावा देने के लिए पंचायत स्तर पर प्रत्येक वर्ष किसान दिवस पर पंचायत के उन्नतिशील किसान को तथा शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्द्येश्य से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में उत्तीर्ण मेघावी छात्र/छात्राओ को सामाजिक स्तर पर सम्मानित किया जायेगा।इसके साथ ही उन्होंने महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि पंचायत में  गरीब/बेसहारा लड़कियों की शादी में ग्यारह हज़ार रुपये की आर्थिक मदद व्यक्तिगत रूप से की जायेगी।कार्यक्रम में भाकियू0 के जिला मीडिया प्रभारी सतीश वर्मा रिन्कू ने कहा कि जिस आशा और विश्वास के साथ जनता ने आपको प्यार और सम्मान दिया है उसी तरह उनकी उम्मीदों पर आप खरे उतरे।
गरीबो के उनका हक़ दिलवाये तथा उनके सम्मान की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहे।ग्राम प्रधान द्वारा की गयी घोषणाओं की सभी ने भूरि भूरि प्रशंशा की।इस मौके पर राम विलास यादव,बुधराम,राम प्रकाश,पुनीत रावत,रामसिंह रावत,सुरेश यादव,बजरंग,सुशील,सहित सैकड़ो ग्रामवासी उपस्थित थे।

Related

UP 3132858036838304887

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item