नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत हरिकथा का हुआ समापन
https://husainijnp.blogspot.com/2016/01/blog-post_41.html
जौनपुर। नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत हरिकथा के विश्राम पर आयोजित श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ नगर के सिपाह में जनसंत योगी देवनाथ ने हजारों शिष्यों को दीक्षा प्रदान किया। इसके पहले मुख्य यजमान राकेश श्रीवास्तव व पत्नी किरन श्रीवास्तव ने आचार्य पं. रजनीकान्त द्विवेदी के निर्देशन में वेदी, पुराण पूजन व व्यास पीठ पर जनसंत योगी देवनाथ का पूजन करके श्री लक्ष्मी नारायण यज्ञ में देवताओं को आहूति प्रदान किया। यज्ञ की पूर्णाहुति देवनाथ ने किया जिसके बाद आचार्य श्री द्विवेदी के निर्देशन में आनन्द तिवारी, अवनीश शास्त्री, निशाकान्त द्विवेदी, आचार्य प्रभाकर राजेश्वर दत्त ने पूजन व यज्ञ कार्य को सम्पादित कराया। हवन के उपरान्त आरती, प्रसाद वितरण व भण्डारे का आयोजन मुख्य यजमान राकेश श्रीवास्तव व पत्नी किरन श्रीवास्तव की ओर से हुआ जहां हजारों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरा गुरू पुत्री अपर्णा देवनाथ, आंशिक देवनाथ, रवि देवनाथ, केएन सिंह, श्याम मोहन अग्रवाल, ओम श्रीवास्तव, गीतांजलि अध्यक्ष गौतम सोनी, राजाराम त्रिपाठी, नीरज शाह, जवाहर लाल मौर्य, नन्द गोपाल, अशोक गुप्ता, पद्मा गुप्ता, डा. अरूण त्रिपाठी, डा. सुरेन्द्रनाथ श्रीवास्तव, प्रेम गाढ़ा, डा. अजय सिंह, विजय प्रताप सिंह, राधामोहन शंकर के अलावा सैकड़ों लोगों ने हवन कुण्ड में आहुति दिया।
