शिक्षा ग्रहण कर देश की करे सेवा : दानिश सिद्दीकी
https://husainijnp.blogspot.com/2016/01/blog-post_449.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी । "चैप्टर्स ट्यूटोरियल" कोचिंग संस्थान द्वारा शहर के ताज हाल में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में युवा प्रगति संस्था के प्रदेश अध्यक्ष फ़राज़ अहमद खान एवं संरक्षक दानिश सिददीक़ी ने "विशिष्ट अतिथि" के रूप में प्रतिभाग किया ।
यहाँ सैकड़ों की संख्या में उपस्थित नन्हें-मुन्ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया एवं आगे बढ़कर जीवन में नित्य अच्छे काम करने की सीख दी । इस कार्यक्रम में पूरे जनपद के क़रीब 15 स्कूलों के 250 बच्चों ने प्रतियोगिता में भाग लिया. दानिश सिद्दीकी ने कहा की बच्चे देश का भविष्य है , बेहतर शिक्षा ग्रहण कर के अपने देश का नाम विश्व के क्षितिज पर रौशन करे ।
अंत में फ़राज़ अहमद खान एवं दानिश सिददीक़ी ने चैप्टर्स ट्यूटोरियल संस्थान को इसके लिए बधाई दी ।



