aajtaktimes

इजरीवासियों ने ब्लाक अधिकारियों पर लगाया मिलीभगत का आरोप

जौनपुर। विकास खण्ड सिरकोनी के लोहिया ग्राम अन्तर्गत इजरी गांव के लोगों ने शुक्रवार को जिलाधिकारी से मिलकर लिखित रूप से शिकायत करते हुये ग्राम प्रधान सहित ब्लाक के अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग किया। शिकायतकर्ताओं के अनुसार ग्राम प्रधान व ब्लाक के अधिकारियों व कर्मचारियों ने मिलीभगत करके अपात्रों को मकान आवंटित करने के साथ ही दलित बस्ती में शौचालय में घटिया सामग्री लगाकर आवंटित रूपया हड़प लिया है। शिकायत करने वालों में अनीता देवी, गीता, सुशीला, पिंकी देवी, सुशीला, जितेन्द्र, संजू, संगीता, रीता, हीरामनी, फूलपत्ती, अनीता, जड़ावती, कपिलदेव, प्रभा, प्रभावती, सुशीला, बदामा, रेनू, कमला, मीना आदि प्रमुख हैं।

Related

UP 4431885858269324836

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item