aajtaktimes

लायंस क्लब शाहगंज स्टार ने जागरूकता के लिये करायी पतंग प्रतियोगिता

विवेक कुमार
जौनपुर। लायंस क्लब शाहगंज स्टार द्वारा रामलीला मैदान पर मतदाता जागरूकता हेतु पतंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जहां नगर के कुल 28 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि समाजसेवी महेन्द्र जायसवाल ने कहा कि इससे बच्चों में प्रतिस्पर्धा बराबर बनी रहेगी तथा जीवन में हर प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर सहभागिता हेतु प्रोत्साहित किया गया। इसी क्रम में संस्थाध्यक्ष जेसी रूपेश जायसवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि चाइनीज मांझा के उपयोग करने से क्या नुकसान हो सकता है, उसका ध्यान रखते हुये यह प्रतियोगिता बिना चाइनीज मांझा के ही सम्पादित करने पर सभी प्रतिभागी के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफल संचालन ला. मनोज पाण्डेय ने किया। प्रतियोगिता में अनूप गुप्ता प्रथम, उमेश कुमार द्वितीय व शिवम् चौहान तृतीय आये जिनके अलावा अन्य प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि ने पुरस्कृत किया। साथ ही संस्थाध्यक्ष श्री जायसवाल ने सभी को प्रमाण पत्र दिया। इस अवसर पर अमित कुमार, उमेश, हिमांशु, अरविन्द, संतोष, हैदर, अमर, अनुराग, अरूण, कार्यक्रम संयोजक सुनील अग्रहरि, प्रवीण श्रीवास्तव, संजीव जायसवाल, मनोज जायसवाल, मो. अब्बास, डा. ज्ञानचन्द्र चित्रवंशी, सुरेन्द्र तिवारी, श्यामजी गुप्त, लालचन्द यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

Related

UP 4761494092567099525

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item