aajtaktimes

'वाइन' और 'हलाल मीट' के कारण ओलांद-रोहानी के बीच लंच रद्द

पेरिस । वाइन और हलाल मीट की वजह से फ्रांस के राष्‍ट्रपति फ्रांस्‍वा ओलांद और ईरान के राष्‍ट्रपति हसन रोहानी के बीच लंच रद्द हो गया। बात यह थी कि ईरान चाहता था कि मेन्यू से वाइन हटे और उसकी जगह हलाल मीट लंच में रखा जाए लेकिन फ्रांस ऐसा करने से मना कर दिया। जिससे दोनों देशों के राष्‍ट्रपतियों के बीच होने वाले लंच को रद्द कर दिया गया।
डेली मेल के मुताबिक गुरुवार को पेरिस के एक रेस्टोरेंट में रोहानी और ओलांद के बीच लंच होना था, लेकिन लंच के दौरान फ्रांस अपने स्थानीय खाने पर जोर दे रहा था, जबकि ईरान का कहना था कि मुस्लिम रवायतों के मुताबिक हलाल मीट परोसा जाए।

रिपोर्ट के मुताबिक ओलांद के दफ्तर की ओर से ईरान को रिपब्लिकन मूल्यों का हवाला दिया गया. कहा गया कि 'ईरान की सुविधाओं को ध्‍यान में रखकर' परोसा जाने वाला खाना फ्रांस के रिपब्लिकन मूल्‍यों के खिलाफ होगा.' हालांकि फ्रांस ने नाश्ते का सुझाव जरूर दिया था, पर रोहानी ने मना कर दिया |

Related

World 8879531095661078118

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item