aajtaktimes

जौनपुर में कोहरे के चलते कई जगहों पर हुई सड़क दुर्घटना

जौनपुर। ठण्ड के इस मौसम में शनिवार को कोहरे की चादर ने पूरे बादल को ढंक दिया जिसको देखकर लोग यह कहते देखे गये कि इस बार की ठण्डक में कोहरे ने आज अपना रौद्र रूप दिखाया। यही कारण रहा कि जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में जबर्दस्त हुई कोहरे की वजह से कई दुर्घटनाएं भी हुईं जिसमें दर्जन भर से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना मिली है।
खुटहन संवाददाता के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के पिलकिछा-दौलतपुर गांव के समीप शनिवार की सुबह घने कुहरे के चलते इनोवा कार व ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गयी जिसमें कार चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल को उपचार हेतु स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर उपचार हेतु जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को सड़क के किनारे लगवाकर दुर्घटना के चलते लगे जाम को हटवाया। इसके चलते शाहगंज-इलाहाबाद मार्ग का आवागमन घण्टों बाद शुरू हो गया। बताया गया कि घायल युवक ब्रजेश यादव निवासी खोभरिया थाना खुटहन हैं।
गौराबादशाहपुर संवाददाता के अनुसार जौनपुर-आजमगढ़ मार्ग पर स्थित केशवपुर के पास आज सुबह घना कुहरे के चलते ट्रक व रोडवेज की आमने-सामने टक्कर हो गयी। इस हादसे में दोनों वाहन के चालक घायल हो गये जबकि बस पर सवार कई यात्रियों को हल्की चोटें आयीं। बताया गया कि यह हादसा तब हुआ जब रोडवेज बस गोरखपुर से जौनपुर आ रही थी। दुर्घटना की जानकारी होने पर जुटे ग्रामीणों ने पुलिस को अवगत कराया जिस पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को सड़क के किनारे कावाते हुये घायलों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
शाहगंज संवाददाता के अनुसार आजमगढ़ से लखनऊ जा रही रोडवेज बस पलट गयी जिसके चलते जहां चालक की मौत हो गयी, वहीं एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गये। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह हादसा घने कोहरे के चलते हुआ है। यह घटना सरपतहां थाना के खानपुर चोरवा के पास हुआ है जिसकी जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने मृत चालक के शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण हेतु भेज दिया। इसके साथ ही सभी घायलों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related

UP 2286972564031833672

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item