aajtaktimes

सफदरगंज पुलिस ने शातिर लुटेरो को किया अरेस्ट, बाइक व असलहे बरामद


अजमी रिज़वी
बाराबंकी | पुलिस अधीक्षक अब्दुल हमीद के निर्देश व अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी ) शफ़ीक़ अहमद और क्षेत्राधिकारी सदर / क्राईम विशाल विक्रम सिंह के नेतृत्व मे सफदरगंज थाना पुलिस ने सक्रिय अपराधियों , वाहन चोरों , लुटेरों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान तहत ग्राम प्यारेपुर से शातिर लुटेरे को छह अदद मोटर साइकिलों व एक तमंचा व  लूट की 2700 रुपये नकदी के साथ गिरफ्तार किया |
यह लुटेरा मोटरसाइकिल लूटकर किसी कपडे  की दूकान पर खड़ी कर देता था और दूकान  से पांच छह हज़ार का कपडा ले लेता था और कपडा घर दिखाने के बहाने चोरी की  मोटरसाइकिल दूकान पर छोड़कर चला जाता
था और दोबारा वापस लौटकर नहीं आता था और उन कपड़ों को दूसरे के हाथ बेच देता था | गिरफ्तार युवक कुलदीप के खिलाफ बाराबंकी के कई थानों में लूट और चोरी के कई मामले दर्ज़  हैं | इस शातिर लुटेरे को गिरफ्तार करने
वाली टीम में थानाध्यक्ष सफदरगंज जैनुद्दीन अंसारी , एसआई  राजकुमार चौधरी के साथ  आरक्षी आदिल हाशमी , आरक्षी मुनीर अहमद , आरक्षी संतोष सिंह , आरक्षी नरेन्द्र कुमार सिंह आदि शामिल थे ।

Related

UP 4923742182148098169

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item