aajtaktimes

बकरी चराने गये बालक की संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। बकरी चराने गये बालक की संदिग्ध परिस्थितियों में गायब होने पर पीड़ित परिजनो ने कोतवाली में नामजद तहरीर दी। मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के आलापुर निवासी मो. अकरम का 12 वर्षीय पुत्र सुल्तान विगत् शुक्रवार को दोपहर दो बजे अपने चचेरे भाई आसिफ व गांव के ही रफीक के साथ बकरी चराने गया हुआ था। जब सुल्तान घर नही पहुंचा तो परिजनो ने आसिफ से पूछा तो उसने बताया कि आमीन निवासी भयरा थाना जहांगीराबाद सुल्तान को अपने साथ ले गया है। पीड़ित पिता मो. अकरम ने आरोप लगाते हुये कहा कि जब हमने फोन पर आमीन से पूछा की मेरा पुत्र व छः बकरी कहा है तो इस पर उसने कहा कि घबड़ाओं नही तुम्हारा पुत्र सुल्तान घर आ जायेगा। दो दिन बीत जाने के बाद भी सुल्तान घर नही आया तो परिजन चिंतित होने लगे। पीड़ित मो. अकरम का कहना है कि छः महीने पहले आमीन और हम एक भट्ठे पर एक साथ काम करते थे और यहीं से हम लोगों की दोस्ती हो गयी। वैसे तो आमीन भयारा का रहने वाला है लेकिन अकसर आलापुर मो. अकरम से मिलने आया करता था। अकरम के रिश्तेदारों ने जब आमीन के गांव भयारा पहुंचे तो आमीन नही मिला और उसके पिता वारिस व मित्र शेरअली जो सद्दीपुर का रहने वाला है को पकड़ कर कोतवाली ले आये। जहां कोतवाली पुलिस ने इन दोनो से पूछताछ की। तो इन लोगों ने बताया कि आमीन घर पर नही है और न ही हम लोग सुल्तान के बारे में जानते हैं। फिलहाल पुलिस ने आमीन के पिता वारिस व शेरअली को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इधर सुल्तान के पिता अपने पुत्र की खेाजबीन में जुटे हैं।

Related

UP 1655357206446885546

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item