aajtaktimes

बिछड़े बच्चों को परिवार से मिलाने के लिये लायंस क्लब ने किया ‘आपरेशन स्माइल’

जौनपुर। लायन्स क्लब द्वारा बिछड़े बच्चों को उनके परिवार से मिलाने के लिये आपरेशन स्माइल कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिसके तहत कोहड़े सुलतानपुर गांव में चौपाल लगाकर लोगों को जागरुक किया गया। साथ ही गुमशुदा बच्चों की तलाश ईंट-भट्ठों, ढाबों, रेलवे स्टेशनों, झुग्गी-झोपड़ियों आदि क्षेत्रों में लताश की गयी। चौपाल में संस्थाध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने लोगों का स्वागत करते हुये इस अभियान में सहयोग हेतु लोगों से आग्रह किया। इसी क्रम में दिनेश टण्डन अध्यक्ष नगर पालिका परिषद ने कहा कि आपरेशन स्माइल बिछड़े बच्चों को परिवार से मिलाने हेतु संचालित है जिससे बच्चों का जीवन व भविष्य सुधारा जा सके। इस अवसर पर जोन चेयरमैन सै. मो. मुस्तफा, वीडी उपाध्याय, डा. एमएम वर्मा, महेन्द्रनाथ सेठ, पीसी विश्वकर्मा, मनोज चतुर्वेदी, अमित पाण्डेय, अशोक मौर्य, सोमेश्वर केसरवानी, शिवानन्द अग्रहरि, सुधांशू टण्डन, सुरेश चन्द्र गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related

UP 4603665354359069983

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item