aajtaktimes

भगवान् राम के आदर्शो का पालन करना ही सच्ची आस्था : कृष्णा रावत



अजमी रिज़वी
बाराबंकी । जैदपुर थाना क्षेत्र के अजपुरा ग्राम में रामलीला का आयोजन किया गया । जिसमे ज़िले के मशहूर कलाकारों ने जहा शिरकत की वही हरदिल अज़ीज़ ज़िला पंचायत सदस्य कृष्णा रावत किशन ने भी मेले में शिरकत कर के आयोजक मंडल का उत्साहवर्धन किया । इस मौके पर बाबा तुलसी दास ने कृष्णा रावत का माल्यार्पण कर स्वागत किया । इस अवसर पर कृष्णा रावत ने कहा की आज ज़रूरत है की हम भगवन श्री राम चंद्र जी के पदचिन्हों पर चले तभी हमारे समाज से बुराइयो का पतन होगा । हमारी यही उनके प्रति सच्ची आस्था होगी । उन्होंने कहा की श्री राम चंद्र जी ने हमेशा सच्चाई ईमानदारी का सन्देश दिया है । जिसको हमको अपने जीवन में उतार कर अपने अंदर की बुराइयो को ख़त्म करना चाहिए ।

Related

UP 1635792474477412363

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item