पालतू कुत्ता देखने के बहाने घर में घुसे, किया नाबालिग का गैंगरेप
https://husainijnp.blogspot.com/2016/01/blog-post_855.html
पूर्वी दिल्ली के जगतपुरी इलाके में 17 वर्षीय किशोरी से तीन व्यक्तियों ने कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया। आरोपी पीड़िता के घर अपना पालतू कुत्ता देखने के बहाने आए थे।
पुलिस ने आज बताया कि किशोरी अपनी बड़ी बहन और जीजा के साथ रहती है और आरोपी उनके जानने वाले हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 376डी के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए । उनकी तलाश में पुलिस की एक टीम बनाई गई है जो आरोपियों की तलाश कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

