aajtaktimes

नीलगायों ने शिक्षक पर किया जानलेवा हमला, हालत चिन्ताजनक

जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के देवकली गांव में दो नीलगाय अचानक लामबंद होकर एक शिक्षक पर टूट पड़े जिसके चलते वह गम्भीर रूप से जख्मी हो गयी। उपचार हेतु उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राम अवध यादव गन्ना कृषक पीजी कालेज ताखा शाहगंज में बीएड विभाग के प्रवक्ता छोटे लाल नाविक खुटहन ब्लाक में रहते हैं। मूल रूप से सुजानगंज थाना क्षेत्र के केवटली गांव के निवासी श्री नाविक महाविद्यालय जा रहे थे कि रास्ते में देवकली गांव के पास दो नीलगाय अचानक लामबंद होकर उन पर टूट पड़े। दोनों के जानलेवा हमले से वह गम्भीर रूप से जख्मी हो गयी जिसको देख रहे समाजसेवी अशोक यादव ने किसी तरह नीलगायों को भगाकर उन्हें उपचार हेतु स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र ले गये। यहां हालत नाजुक होने पर उन्हंे बेहतर उपचार के लिये जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां वह जीवन और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं।

Related

UP 8749776300266522188

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item