रोहित बेमुला को न्याय दिलाने सड़क पर उतरे समर्थक
https://husainijnp.blogspot.com/2016/01/blog-post_882.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। हैदराबाद केन्द्रीय विश्वविद्यालय में पीएचडी कर रहे दलित छात्रों में रोहित बेमुला को आत्महत्या के लिये उकसाये जाने पर आरएसएस और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विरोध में बहुजन समाज पार्टी द्वारा पैदल मार्च निकाला गया। जो सतरिख नाका स्थित अम्बेडकर छात्रावास से निकल कर कलेक्ट्रेट पहुंचा। इस दौरान जिलाधिकारी के माध्यम से एक ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें यह मांग की गयी कि इस जघन्य घटना में शामिल आरएसएस व एबीवीपी के लोगो के विरूद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाये और राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के अन्तर्गत इन लोगो के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करके इन दोनों केन्द्रीय मंत्री को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करके तत्काल जेल भेजा जाये।
मृतक छात्र रोहित बेमुला के परिवार को एक करोड रूपये की आर्थिक सहायता दी जाये। हैदराबाद केन्द्रीय विश्वविद्यालय से कुलपति एवं प्रोफेसरो द्वारा मृतक छात्र रोहित बेमुला के साथ निकाले गये अन्य दलित छात्रों को बिना शर्त वापस लिया जाये तथा विश्वविद्यालय के कुलपति अप्पाराव व इस घटना में शामिल अन्य प्रोफसरो को सेवा से बर्खास्त किया जाये। वहीं लोकसभा में लम्बित दलितों को प्रमोशन में आरक्षण बिल को विशेष सत्र बुलाकर पास किया जाये। इन मांगो को लेकर बसपा सहित अन्य संगठनों ने एक साथ मिलकर न्याय की मांग की। इस मौके पर ज़िला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष अरविन्द मौर्य , जैदपुर विधानसभा प्रत्याशी मीता गौतम , मंडल कोऑर्डिनेटर विजय गौतम , अर्पित शर्मा ज़िला मीडिया प्रभारी , सुरेश चन्द्र गौतम, सन्त राम गौतम, अरविन्द कुमार मौर्य, एपी गौतम, मनीष कनौजिया, मंशाराम चौधरी, विनय कुमार पाल, विक्रम गौतम, प्रमोद कुमार गौतम, संतोष वर्मा, जयहिन्द वर्मा, रामपाल सिंह, चन्द्रशेखर, राजेन्द्र कुमार, विजय अम्बेडकर, संतोष गौतम, ताज बाबा राईन सहित सैकड़ो लोगों ने जमकर केन्द्र सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की।

