aajtaktimes

डेढ़ साल से जमे थानाध्यक्ष सरपतहां का हुआ स्थानांतरण!

जौनपुर। पूरे डेढ़ साल से सरपतहां थाने पर जमे रमेश यादव थानाध्यक्ष पद से हटा दिये गये। सूत्रों की मानें तो यह कार्यवाही बुधवार को भोर में हुई है। चर्चा है कि प्रमुख पद के चुनाव में पूर्व पुलिस महानिदेशक जगमोहन यादव के रिश्तेदार के खिलाफ दूसरे प्रत्याशी के पक्ष में लाबिंग कर रहे थे थानेदार जिसका परिणाम उन्हें आज भुगतना पड़ा। मालूम हो कि रमेश यादव का कार्यकाल सरपतहां में काफी लम्बा है जो जाने-अनजाने में अपने कारनामों से चर्चा में भी रहे। पूरे पंचायत चुनाव में उन पर एकपक्षीय कार्यवाही का आरोप लगा। प्रमुख पद के लिये होने वाले चुनाव में पूर्व पुलिस महानिदेशक के रिश्तेदार भी प्रत्याशी रहे। चर्चा है कि दूसरे प्रत्याशी के पक्ष में क्षेत्र पंचायत सदस्यों को वोटिंग का दबाव बना रहे थे। वहीं दूसरी ओर यह भी चर्चा रही कि क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे अपराधों के ग्राफ पर रोक लगाने में नाकाम रहने पर कार्यवाही की गयी। फिलहाल आज उनका तबादला हो गया लेकिन थाने पर अभी तक किसी दूसरे थानेदार की तैनाती नहीं हो सकी है। चर्चाओं की मानें तो थानेदार रमेश यादव अभी स्थानांतरण रोकवाने की जुगत में अपने उच्च अधिकारी पर दबाव बनवा रहे हैं। बहरहाल अब सच्चाई जो भी हो, परंतु मामला चर्चा-ए- आम हो गया है।

Related

UP 1779672731770202741

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item