aajtaktimes

चौराहों पर लगायी जाय शहीदों व महापुरूषों की प्रतिमाः अभाविप

जौनपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का एक प्रतिनिधिमण्डल ने जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी से मिलकर शहर के प्रमुख चौराहों पर अमर शहीदों व महापुरूषों की मूर्ति लगाने की मांग किया। 3 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपते हुये प्रतिनिधिमण्डल ने कहा कि शहर में कहीं भी शहीदों व महापुरूषों की प्रतिमा नहीं हैं जबकि प्रतिमा होनी चाहिये और चौराहों का नामकरण भी किया जाय। इस पर जिलाधिकारी ने आश्वस्त किया कि इसके लिये शासन को प्रस्तावित किया जायेगा। प्रतिनिधिमण्डल में विभाग संयोजक रमेश यादव, विकास ओझा, आलोक रंजन श्रीवास्तव, नितेश सिंह, हरिश्चन्द्र तिवारी, अवकाश सिंह, अंकित शुक्ल, सिद्धार्थ सिंह, ऋषिकेश श्रीवास्तव, संदीप मिश्रा, सर्वेश सिंह, आजम खान, विशाल मौर्य, कमलेश यादव, सतीश, सीरीश आदि शामिल रहे।

Related

UP 2010875979388801519

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item