DIOS के खिलाफ शिक्षकों का धरना-प्रदर्शन जारी
https://husainijnp.blogspot.com/2016/01/dios_28.html
जौनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की जनपद इकाई के बैनर तले चल रहे अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन के दूसरे दिन जिला विद्यालय निरीक्षक की कार्यशैली व कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ शिक्षकों ने प्रदर्शन किया। धरनास्थल पर आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुये प्रान्तीय मंत्री रमेश सिंह ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री का स्पष्ट निर्देश है कि सभी अधिकारी प्रत्येक कार्य दिवस पर अपने कार्यालय में 10-12 बजे तक उपस्थित रहकर सम्बन्धितों की समस्याओं को सुनकर निराकरण करेंगे परन्तु डीआईओएस का कार्यालय से पलायन न केवल शिक्षक समस्याओं के प्रति उदासीनता है, वरन् शासन के आदेश-निर्देश की अनदेखी है। इसके अलावा मण्डल मंत्री डा. प्रमोद श्रीवास्तव, पूर्व जिलाध्यक्ष डा. राकेश सिंह सहित अन्य वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त किया। धरनासभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नरसिंह बहादुर सिंह एवं संचालन जिला मंत्री सुधाकर सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रेम बहादुर सिंह, विजय बहादुर यादव, राणा प्रताप सिंह, जय प्रकाश, विनय ओझा, बीपी जान, जयकिशुन यादव, मो. आजम खां, दिलीप सिंह, गजाधर राय, राजकुमार सिंह सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

