धान खरीद में हो रही धांधली की DM से शिकायत
https://husainijnp.blogspot.com/2016/01/dm_18.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। एक ओर प्रदेश सरकार किसानों का धान खरीदने के लिए विपणन केन्द्रों को लक्ष्य निर्धारित करके समय से धान खरीद के लक्ष्य को पूरा करने पर जोर दे रही है। तो वहीं सिरौलीगौसपुर के विपणन केन्द्र बदोसरायं पर तैनात सहायक विपणन अधिकारी शासन की इस मंशा पर कुठारा घात करते हुए नजर आ रहें हैं। जिसके सम्बन्ध में बदोसरायं निवासी वेद प्रकाश यादव ने जिलाधिकारी को एक शिकायती प्रार्थना पत्र देकर जांच किये जाने की मांग किया है। प्रेषित पत्र में उन्होने कहा है कि उन्होने अपने खेतों में पैदा हुए 38 कुंतल धान की तौल करवाने जब विपणन केन्द्र बदोसरायं गये तो वहां तैनात सहायक विपणन अधिकारियों ने कहा कि धान तो हम तुम्हारा खरीद लेंगें। परन्तु इसके लिए तुम्हे 50 रुपया प्रति कुन्तल के हिसाब से अलग से रुपये की व्यवस्था करनी पड़ेगी। क्योंकि हमारा चावल एफ.सी.आई. गोदाम में उतरवाने के लिए हमे 7 हजार रुपये प्रति ट्रक देना पड़ता है। जिसका आलम यह है कि किसान औने-पौने दामों पर अपना धान बिचौलियों व प्राइवेट धान क्रय केन्द्रों पर बेंचने को मजबूर हो रहें हैं।

