aajtaktimes

टूर्नामेंट में विजेता टीम को MLA ने किया पुरस्कृत

अशोक केसरवानी 
कौशाम्बी जिले के भरवारी कसबे में दुडी क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया
गया।यह टूर्नामेंट 26 दिसंबर से 3 जनवरी 2016 तक चला।जिसमे मैच समापन के
अवसर पर समाजवादी पार्टी के सिराथू विधायक वाचस्पति ने विजेता खिलाड़ियो
को पुरास्कार वितरित किया। इस टूर्नामेंट में कुल 8 टीमो ने प्रतिभाग
किया।जिसमे से फाइनल मैच सैयद सरावां और रोही टीम भरवारी के बीच खेला
गया। जिसमे बेहतरिन प्रदर्शन करते हुए भरवारी की टीम ने सैयद सरावां की
टीम को हराकर अपनी जीत दर्ज की।टीम की जीत पर सिराथू विधायक वाचस्पति ने
विजेता टीम को एवं उप विजेता टीम को पुरस्कार बांटे।इस मौके पर समाजवादी
पार्टी के पूर्व प्रदेश कार्यकारणी सदस्य कैलाश चंद्र केसरवानी जिला
महासचिव गुलाम हुसैन समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

Related

UP 72952962156767165

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item