aajtaktimes

2 बच्चों का भारतीय पिता गे सेक्स से हुआ प्रेगनेंट !

नई दिल्ली। समलैंगिंक संबंधों और प्रेगनेंसी का क्या कनेक्शन? पर ऐसा ही मामला सामने आया है केरल से। जहां कोझिकोड में एक 2 बच्चों का पिता प्रेगनेंट हो गया। प्रेगनेंट हुए व्यक्ति की उम्र 52 साल है। वो कई सालों से समलैंगिंक संबंध बनाता आया है। पर पिछले 6 माह से उसे लगता है कि उसके पेट में कोई और भी है। डॉक्टरों का कहना है कि उन्होंने ऐसा मामला पहले कभी नहीं देखा। जिसमें व्यक्ति का पेट निकल आया हो, और उसे महसूस हो रहा हो कि उसके पेट में बच्चा हलचल कर रह है।
प्रेगनेंट व्यक्ति सालों से अपनी शादीशुदा जिंदगी के साथ ही दोहरी यौनिक जिंदगी भी जी रहा है। खास बात तो ये है कि इससे उसके पारिवारिक जीवन पर कभी कोई असर नहीं पड़ा। पर इस मामले के बाद से वो सदमें में है।
इस व्यक्ति का इलाज कर रहे केएमसीटी एजुकेशनल इंस्टीट्यूट के डॉक्टर पीएन सुरेश कुमार कहते हैं कि ये अपनी तरह का पहला मामला है। डॉक्टर कुमार कहते हैं कि व्यक्ति पूरी तरह से स्वस्थ है और उसके शरीर में कहीं से भी द्विनौनिक लक्षण नहीं मिले हैं। बहरहाल, डॉक्टर अभी भी मामले की जांच में जुटे हैं, साथ ही वो इसे मानसिक अवस्था से जोड़कर देख रहे हैं।

Related

World 1507046991883293579

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item