प्रशासन ने कसी कमर, 3 को सम्पन्न होगा MLC चुनाव
https://husainijnp.blogspot.com/2016/02/3-mlc.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली द्वारा उत्तर प्रदेश विधान परिषद के स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र-2016 के निर्वाचन की घोषणा कर दी गई है। आयोग की घोषणा के अनुसार निर्वाचन क्षेत्रों के निर्वाचन हेतु मतदान 3 मार्च, 2016 को सम्पन्न होगा। निर्वाचन के कार्यो को शीघ्र एवं समय से पूरा करने की दृष्टि से जिलाधिकारी अजय यादव द्वारा प्रभारी, अपर प्रभारी अधिकारियों की नियुक्ति की गयी है। शान्ति व्यवस्था से सम्बन्धित प्रभारी अधिकारी एडीएम हरिकेश चौरसिया, अपर पुलिस अधीक्षक(उ.) कुवॅर ज्ञानजंय सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक(द.) शफीक अहमद तथा अपर प्रभारी अधिकारी समस्त उप जिला मजिस्ट्रेट और समस्त क्षेत्राधिकारी पुलिस, निर्वाचन यातायात से सम्बन्धित प्रभारी अधिकारी डीपी पाल अतिरिक्त मजिस्ट्रेट तथा अपर प्रभारी अधिकारी उप सम्भागीय परिवहन अधिकारी(प्रर्वतन) संजय कुमार झा को नियुक्त किया गया है। मतदान कार्मिक/लेखन सामग्री से सम्बन्धित प्रभारी अधिकारी जिला विकास अधिकारी ए0के0सिंह तथा अपर प्रभारी अधिकारी जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी डा0विनोद कुमार सिंह को बनाया गया है। कन्ट्रोल रूम से सम्बन्धित प्रभारी अधिकारी जिला उद्यान अधिकारी जय करन सिंह तथा अपर प्रभारी अधिकारी सुश्री पूजा यादव अतिरिक्त मजिस्ट्रेट(ट्रेनिंग) तथा सुरी अन्जुम अतिरिक्त मजिस्ट्रेट(टेªनिंग), टेन्टेज फर्नीचर से सम्बन्धित प्रभारी अधिकारी अधिशाषी अभियन्ता प्रान्तीय खण्ड लोक निर्माण विभाग निर्माण आर0के0यादव तथा अपर प्रभारी अधिकारी प्रान्तीय खण्ड लोक निर्माण विभाग निर्माण अनिल यादव को नियुक्त किया गया है।
हल्का नाश्ता से सम्बन्धित प्रभारी अधिकारी शोभनाथ यादव जिला पूर्ति अधिकारी तथा अपर प्रभारी अधिकारी सम्बन्धित पूर्ति निरीक्षक को बनाया गया है। माइक्रोआब्जर्वर से सम्बन्धित प्रभारी अधिकारी लीड बैंक मैनेजर अशोक कुमार मिश्रा तथा अपर प्रभारी अधिकारी जिला प्रबन्धक नाबार्ड को नियुक्त किया गया है। सील्ड बैलेट बाक्स से सम्बन्धित प्रभारी अधिकारी उप संचालक चकबन्दी चन्द्रिका प्रसाद तथा अपर प्रभारी अधिकारी बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी राम सुधाकर सिंह को बनाया गया है। बैलेट बाक्स से सम्बन्धित प्रभारी अधिकारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी एस0डी0यादव तथा अपर प्रभारी अधिकारी जिला निर्वाचन कार्यालय से वरि0सहा0 चन्द्र मुरारी श्रीवास्तव, कनिष्ठ सहायक विजय वर्मा तथा कनिष्ठ सहा0 शिव श्ंाकर तिवारी को नियुक्त किया गया है। वीडियोग्राफी से सम्बन्धित प्रभारी अधिकारी बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी जगदीप यादव तथा अपर प्रभारी अधिकारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी, ई-डिस्ट्रिक मैनेजर धर्मेन्द्र उपाध्याय तथा जिला मनोरंजन कर कार्यालय के लिपिक एस0के0मिश्रा को नियुक्त किया गया है। मा0प्रेक्षकगण से सम्बन्धित प्रभारी अधिकारी जिला आबकारी अधिकारी विपिन सहाय तथा अपर प्रभारी अधिकारी आबकारी निरीक्षक क्षेत्र प्रथम राजनाथ सिंह, चिकित्सा से सम्बन्धित प्रभारी अधिकारी मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0रवीन्द्र कुमार तथा अपर प्रभारी अधिकारी फाइलेरिया निरीक्षक के0के0गुप्ता को बनाया गया है।
मतपत्र से सम्बन्धित प्रभारी अधिकारी उप निदेशक कृषि एस0पी0सिंह तथा अपर प्रभारी अधिकारी जिला कृषि रक्षा अधिकारी लल्लन प्रसाद यादव, नामांकन सूचना एवं मतगणना सूचना से सम्बन्धित प्रभारी अधिकारी सहायक निदेशक सूचना राजेन्द्र कुमार पाण्डेय तथा अपर प्रभारी अधिकारी सहायक अर्थ एवं संख्या अधिकारी संजीव श्रीवास्तव, ई-डिस्ट्रिक मैनेजर धर्मेन्द्र उपाध्याय को नियुक्त किया गया है। मतदाता सूची से सम्बन्धित प्रभारी अधिकारी जिला पंचायतराज अधिकारी अभय कुमार शाही तथा अपर प्रभारी अधिकारी सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी तथा समस्त सहायक विकास अधिकारी को नियुक्त किया गया है

