aajtaktimes

मां बनने से 4 घंटे पहले तक वो करती रही डांस!


ब्रिसबेन। एक ऑस्ट्रेलियाई औरत जो गर्भावस्था के आखिरी घंटों में थी, उसने प्रसव से 4 घंटे पहले शानदार डांस किया, वो भी जस्टिन बीबर के हिट गाने 'सॉरी' पर। जिसके डांस स्टेप बेहद कड़े माने जाते हैं। पर कोर्ट्नी मैकलैडी नाम की महिला ने खुद के ही फिल्माए वीडियो में जो डांस किया है, वो हैरान करने वाला है। कोर्ट्नी मैकलैडी ने शाम के समय 5 बजे डांस का वीडियो फिल्माया, और कुछ ही घंटों बाद रात 9 बजे वो डिलीवरी के लिए अस्पताल पहुंच गई।
उसके डांस स्टेप पूरी तरह से जस्टिन बीबर के गाने 'सॉरी' में किए गए स्टेप के बराबर ही हैं। दरअसल, जहां वो महिला डांस कर रही है, उसके पीछे ही टीवी स्क्रीन पर वो गाना चल रहा है। और वो शानदार तरीके से कदमताल कर रही होती है, वो भी उस समय, जब महिलाएं हिल भी नहीं पाती। ये वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद वायरल हो गया है। कोर्ट्नी मैकलैडी के फ्लो-लेस डांस के लोग दीवाने हो गए हैं।
इस वीडियो को सोशल नेटवर्किंग साइट पर डाले जाने के कुछ ही समय में लाखों लोग इसे देख चुक हैं और तमाम टिप्पणियां कर कोर्ट्नी मैकलैडी का हौसला बढ़ा रहे हैं। कोर्ट्नी मैकलैडी(26) ऑस्ट्रेलियाई शहर ब्रिसबेन के उत्तरी हिस्से में रहती हैं। उन्होंने वीडियो अपलोड करते समय लिखा है कि 3 माह पहले शाम के 5 बजे मैंने ये डांस किया। और रात 9 बजे पानी की झिल्ली टूट गई। इसके बाद मैं अस्पताल पहुंच गई, जहां सुबह मैंने बच्चे को जन्म दिया।

Related

World 265804140362082913

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item