एनएसएस शिविर के 5वें दिन स्वयंसेविकाओं ने की गोष्ठी
https://husainijnp.blogspot.com/2016/02/5.html
जौनपुर। राजा श्रीकृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय के क्रीड़ा मैदान पर चल रहे 7 दिवसीय एनएसएस शिविर के 5वें दिन गुरूवार को शिविरार्थियों द्वारा मतदाता जगरूकता रैली निकाली गयी। रैली का शुभारम्भ महाविद्यालय के प्राचार्य ने हरी झण्डी दिखाकर किया। इसके पूर्व उन्होंने छात्र/छात्राओं के बीच अपना विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर डा. विजय प्रताप तिवारी, डा. ओम प्रकाश दूबे, डा. मनोज तिवारी, डा. सुधाकर शुक्ला, संतोष शुक्ला, स्वयं यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डा. संतोष पाण्डेय ने किया।
गौराबादशाहपुर संवाददाता के अनुसार बाबा गणेश दत्त महाविद्यालय पर आयोजित राष्ट्रीय सेवायोजना के विशेष शिविर के पांचवें दिन गुरूवार को स्वयंसेवकों/सेविकाओं ने गोष्ठी किया। इस दौरान जहां छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण, स्वच्छता अभियान, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ विषय पर क्षेत्रीय लोगों को जागरूक किया, वहीं अतिथि के रूप में मौजूद यातायात उपनिरीक्षक अशोक सिंह सहित पुलिस विभाग के अन्य वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर करिश्मा, प्रियंका, आरती, रजनीश, शुभम, कविता के अलावा श्याम बिहारी त्रिपाठी, अवधेश चन्द्र त्रिपाठी, प्राचार्य डा. शिवपूजन, डा. शुकरूल्ला, विजय बहादुर, डा. संजय, प्रशांत राव, डा. अमरनाथ, शशिभूषण बौद्ध आदि उपस्थित रहे।