भाकियू ने किया हाइवे जाम, जिला प्रशासन के हाथ-पांव फूले
https://husainijnp.blogspot.com/2016/02/blog-post.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। गन्ना किसानों के बकाया भुगतान व मूल्य बढ़ोत्तरी को लेकर सड़क पर उतरी भाकियू ने फैजाबाद-लखनऊ राजमार्ग जाम कर दिया। भाकियू के चक्का जाम की खबर ने जिला प्रशासन को हिलाकर रख दिया। मुख्यमंत्री से वार्ता करने के लिये इकट्ठा हुई हजारों किसानो की भीड़ देखकर जिला प्रशासन के हाथ पांव फूल गये। आनन फानन में जिला प्रशासन ने भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष राजेश सिंह चौहान, राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीवानचंद चौधरी के साथ एडीएम ने प्रमुख सचिव से वार्ता कराने का आश्वासन देकर स्वयं लखनऊ कूच किया। खबर लिखे जाने तक भाकियू के प्रांतीय महासचिव मुकेश सिंह अपने हजारो किसानों के साथ जिलाधिकारी आवास के पास डेरा डाला हुआ है।
