रोटरी क्लब ने आशीष को अध्यक्ष व रविकांत को बनाया सचिव
https://husainijnp.blogspot.com/2016/02/blog-post_218.html
जौनपुर। नगर के तारापुर कालोनी में रोटरी क्लब की आम बैठक हुई जिसकी बैठक की अध्यक्षता कर रहे रो. प्रदीप सिंह ने आगामी वर्षों में मजबूत नेतृत्व के लिये सदस्यों को आगे आने के लिये प्रोत्साहित किया। वरिष्ठ सदस्य रो. डा. कमर अब्बास ने क्लब के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला तो पूर्व अध्यक्ष डा. क्षितिज शर्मा ने युवाओं को आने वाले वर्षों में कमान संभालने का आह्वान किया। आमसभा ने वर्ष 2016-17 के लिये आशीष चौरसिया को अध्यक्ष एवं रविकान्त जायसवाल को सचिव पद पर मनोनीत किया। रो. रविकान्त जायसवाल एवं रो. विशाल गुप्ता को क्रमशः प्रेजीडेंट इलेक्ट एवं सचिव इलेक्ट पद मनोनीत किया गया जो वर्ष 2017-18 में कार्यभार संभाल लेंगे। इसी क्रम में वर्ष 2018-19 में नेतृत्व के लिये रो. नवीन सिंह को प्रेजीडेंट नामिनी और रो. डा. सुधांशु टण्डन का सेक्रेटेरी नामिनी मनोनीत किया गया। संयोजक डा. प्रियम्बदा ने आशा जतायी कि नवचयनित पदाधिकारी क्लब को अपनी सोच तथा सदस्यों के सहयोग से नयी ऊंचाइयों तक ले जाने का कार्य करेंगे। अन्त में रोटरी बसन्त मेले की उपलब्धियों पर समीक्षा हुई। इस अवसर पर रो. श्याम बहादुर सिंह, राकेश श्रीवास्तव, डा. अमृता टण्डन, अमित पाण्डेय, प्रदीप सेठ, मनीष चन्द्रा, श्याम वर्मा, अमित गुप्ता, डा. सौरभ रस्तोगी, डा. डीसी मौर्य, रवि मिंगलानी उपस्थित रहे। अंत में सचिव रो. नवीन सिंह ने सभी के प्रति आभार जताया।

