यशोदा गुरूकुल के वार्षिकोत्सव पर बच्चों ने किया रंगारंग कार्यक्रम
https://husainijnp.blogspot.com/2016/02/blog-post_30.html
जौनपुर। यशोदा गुरूकुल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से सम्पन्न हुआ जहां बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति करके सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मड़ियाहूं पीजी कालेज के पूर्व प्राचार्य डा. गौरीशंकर त्रिपाठी एवं विशिष्ट अतिथि काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग के पूर्व अध्यक्ष डा. लल्लन प्रसाद मिश्र रहे। कार्यक्रम की शुरूआत अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुआ जिसके बाद प्रधानाध्यापक शशांक श्रीवास्तव ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसके बाद बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम किया जिसमें सभी कक्षा के बच्चों ने हिस्सा लिया। कुछ बच्चों ने तो शिक्षाप्रद नाटक की प्रस्तुति करके सभी को मंत्र-मुग्ध कर दिया। अपनी कक्षा के प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम की समाप्ति विद्यालय के अध्यक्ष डा. राम सिंगार शुक्ल के लोकगीत से हुआ। इस अवसर पर श्रीमती मंशा पाण्डेय, पूर्व प्रधानाध्यापक छविनाथ मिश्र सहित विद्यालय के समस्त, शिक्षक, शिक्षिकाएं, बच्चे आदि उपस्थित रहे।
