aajtaktimes

एकलव्य के जन्मदिन पर दो दिवसीय कार्यक्रम तय

जौनपुर। पत्रिका व्यंग्य-तरंग के प्रकाशक सरोज श्रीवास्तव ने बताया कि जनपद के वरिष्ठ रचनाकार/सम्पादक कृष्णकांत एकलव्य ने अपनी रचनात्मक जीवन यात्रा के 75 वर्ष पूर्ण करके आज 76वें वर्ष में प्रवेश ले लिया है। उन्होंने बताया कि इसी उपलक्ष्य में 27 फरवरी को परिवार द्वारा घर में एवं 28 फरवरी को व्यंग्य तरंग पत्रिका से जुड़े लोगों द्वारा श्री चित्रगुप्त धर्मशाला रूहट्टा में आशीष काव्य समारोह का आयोजन सुनिश्चित हुआ है। ज्ञात हो कि श्री एकलव्य जनपद की दूसरी पीढ़ी के सबसे ऊर्जावान कवि/लेखक के रूप में सम्प्रति राष्ट्रीय फलक तक अपनी पहुंच एवं पहचान बना चुके एक निष्ठावान व रचनाकार के रूप में स्थापित हुये हैं। श्री सरोज ने बताया कि श्री एकलव्य की प्रमुख कृतियों में सीता का अग्निवेष, व्यक्ति और अभिव्यक्ति के आयाम, विश्वरथ महाकाव्य, पूर्वांचल का हास्य व्यंग्य के अलावा अन्य भी हैं।

Related

UP 2246909128768543916

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item