किसानों तक नहीं पहुंच रही योजनाओं की जानकारीः विक्रम
https://husainijnp.blogspot.com/2016/02/blog-post_329.html
जौनपुर। जलालपुर क्षेत्र के सिरकोनी ब्लाक के समीप ब्रह्म बाबा के प्रांगण में गुरूवार को प्रताप फाउण्डेशन की तरफ से ग्राम प्रधान सम्मान समारोह का आयोजन हुआ जिसका नेतृत्व चेयरमैन विक्रम प्रताप सिंह ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष हरीशचन्द्र सिंह ने भारत माता की फोटो पर हार चढ़ाकर दीप प्रज्ज्वलित किया जिसके बाद कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुये विक्रम प्रताप सिंह ने सभी ग्राम प्रधानों से कहा कि किसानों के लिये प्रधानमंत्री ने जो भी योजना चलायी है, वह काबिले तारीफ है लेकिन पूरी योजनाओं की जानकारी किसानों तक नहीं पहुंच पा रही है, इसलिये प्रताप फाउण्डेशन के चेयरमैन विक्रम प्रताप सिंह की तरफ से ग्राम प्रधान सम्मान समारोह का आयोजन हर ब्लाक पर किया जायेगा। नशाखोरी के बारे में उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने के लिये कहा। साथ ही बरम बाबा की सौगंध खाते हुये उन्होंने कहा कि यदि मैं इस योग्य हुआ तो सबसे पहले जौनपुर का दोहरा बंद कराने का प्रयास करूंगा। इस अवसर पर मनोज यादव, सुनील निषाद, जनार्दन सिंह सहित बसंत शुक्ला, विराज ठाकुर, मंगल चौहान, परमानन्द चौबे, धनंजय यादव के अलावा प्रभात फाउण्डेशन के चेयरमैन राकेश उपाध्याय मौजूद रहे। मंच का संचालन विशाल मिश्रा व विपुल चौबे ने संयुक्त रूप से किया।

