प्रमुखी का महासंग्राम समाप्त, अब एमएलसी चुनाव पर टिकीं लोगों की निगाहें
https://husainijnp.blogspot.com/2016/02/blog-post_400.html
जौनपुर । ब्लाक प्रमुख का चुनाव समाप्त होते ही त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का महासंग्राम लगभग खत्म हो गया है, क्योंकि जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष एवं ब्लाक प्रमुख का चुनाव पूर्ण हो गया है। अब केवल विधान परिषद सदस्य का चुनाव होना बाकी है जिसमें जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम प्रधानों द्वारा विधान परिषद सदस्य का चयन होना बाकी है।
निर्विरोध चुने गये एवं निर्वाचित घोषित प्रत्याशियों को जिला निर्वाचन अधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी द्वारा प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया है। जनपद के कुल 21 ब्लाकों में से 12 का चुनाव हुआ जबकि 9 पर निर्विरोध ब्लाक प्रमुख चुन लिये गये। मालूम हो कि धर्मापुर, मुफ्तीगंज, डोभी, जलालपुर, सिकरारा, रामपुर, बक्शा, मड़ियाहूं, बदलापुर, सिकरारा, महराजगंज, सुजानगंज में चुनाव हुआ जबकि शेष 9 ब्लाकों में नामांकन के दिन किसी अन्य द्वारा पर्चा न भरे जाने से वहां के प्रत्याशी निर्विरोध हो गये थे।